विज्ञापन

मोनालिसा के माता-पिता जिस लड़के से करवा रहे थे शादी वो रिश्ते में था महाकुंभ वायरल गर्ल का भाई, वीडियो में सुनाई पूरी आपबीती

मोनालीसा ने शादी कर ली है और शादी की खबर सुर्खियों में छाते ही किसी तरह की कंट्रोवर्सी से बचने के लिए मोनालीसा ने एक प्रेस कॉनफ्रेंस कर सभी सवालों का जवाब दिया.

मोनालिसा के माता-पिता जिस लड़के से करवा रहे थे शादी वो रिश्ते में था महाकुंभ वायरल गर्ल का भाई, वीडियो में सुनाई पूरी आपबीती
मोनालीसा ने कर ली शादी
Social Media
नई दिल्ली:

महाकुंभ में माला बेचने से फिल्मी स्क्रीन तक पहुंचीं मोनालीसा इस वक्त अपनी शादी की खबर को लेकर सुर्खियों हैं. मोनालीसा ने 6 महीने डेट करने के बाद फरमान से शादी की. इस शादी को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आ रही थीं. हर तरह की कंट्रवर्शियल बातों को चुप करवाने के लिए मोनालीसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी सवालों का जवाब दिया. मोनालीसा ने बताया कि उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. फरमान ने कहा कि शादी करने के लिए जरूरी नहीं कि वह धर्म बदलें. वहीं मोना ने अपनी इस झटपट शादी को लेकर कहा कि उनके माता-पिता उनकी शादी बुआ के बेटे से करवाने की सोच रहे थे. लेकिन मोना ऐसा नहीं चाहती थीं. ऐसे में उन्होंने फरमान से शादी का फैसला लिया. मोना के पति फरमान ने साफ किया की मोना की उम्र 18 साल से ज्यादा है. इसके लिए उन्होंने मोना का आधार कार्ड भी दिखाया. 

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालीसा ने बताया कि उनके मम्मी पापा जिस लड़के से उनकी शादी करवाना चाहते थे वह उनकी बुआ का लड़का था. मोना ने बताया कि वो लड़का उन्हें पसंद नहीं था. इसी के बाद उन्होंने फरमान से शादी की बात अपने घर में कही लेकिन घरवाले इस बात पर राजी नहीं थे. मोनालीसा ने बताया कि उनकी और फरमान की शादी में उनके पिता शामिल नहीं हुए थे. हालांकि मोना को यकीन है कि देर सवेर वो अपने पिता और सभी घरवालों को मना ही लेंगी.

फिल्म फ्रंट पर क्या है सीन?

बता दें कि मोनालीसा बहुत जल्द डायरेक्टर सनोज मिश्रा की फिल्म डायरीज ऑफ मणिपुर में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म पर काम चल रहा है और बहुत जल्द से सिनेमाघरों में होगी. इसके अलावा मोना कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं. देखना होगा कि शादी के बाद वह फिल्मों में काम करना जारी रखती हैं या ब्रेक ले लेती हैं.

यह भी पढ़ें: 1354 करोड़ से नहीं भरा पेट, धुरंधर मेकर्स ने धुरंधर 2 की रिलीज से पहले चलाई पैसे बटोरने की एक और स्कीम 

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Maha Kumbh, Monalisa Photos, Monalisa News, Monalisa Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com