- करौंदे में औषधीय गुण भी पाए जाते हैं.
- करौंदा में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है.
- करौंदा लूज़ मोशन से बचाने में मददगार है.
Karonda Health Benefits: करौंदा एक ऐसा फल है जिसे इंडियन किचन में सबसे ज्यादा आचार, चटनी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इसका खट्टा स्वाद खाने को और भी स्वादिष्ट बनाने का काम करता है. करौंदा को अंग्रेजी में क्रैनबेरी के नाम से पहचाना जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम कैरिसा कैरेंडस है. करौंदा (Benefits Of Karonda) सफेद और हल्के लाल और गुलाबी रंग के होते हैं. करौंदे में औषधीय गुण भी पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इसकी जड़, छाल, पत्ती और फल सभी का इस्तेमाल किया जाता है. इतना ही नहीं इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं करौंदा खाने से होने वाले फायदे.
यहां जानें करौंदा खाने के 7 फायदे- Here Are 7 Benefits Of Eating Cranberry:
1. मोटापा-
करौंदा में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने का काम करता है. करौंदे को डाइट में शामिल कर वजन को आसानी से कम किया जा सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. हड्डियों-
करौंदा में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है. कैल्शियम हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मददगार है. करौंदे को डाइट में शामिल कर हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है.
3. इम्यूनिटी-
करौंदा एक खट्टा फल है खट्टे फलों को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है. विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है. करौंदे को डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं.
4. कब्ज-
अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो आप करौंदे को डाइट में शामिल कर सकते हैं. करौंदे में पाए जाने वाले गुण कब्ज और पेट गैस से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.
5. बालों-
बालों को हेल्दी रखने में मददगार है करौंदा. असल में इसमें मौजूद विटामिन सी और विटामिन ए बालों को हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद कर सकते हैं.
6. लूज़ मोशन-
गर्मियों के मौसम में अक्सर पानी की कमी के चलते लूज़ मोशन की समस्या हो जाती है. इस मौसम में लूज़ मोशन से बचने के लिए आप वॉटर रिच फूड का सेवन कर सकते हैं. करौंदा में पानी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो लूज़ मोशन से बचाने में मदद कर सकते हैं.
अस्थमा Patients भूलकर भी ना करें इन Foods का सेवन, नहीं तो उठाने पड़ सकते हैं नुकसान
7. दिल-
दिल की बीमारियों को दूर करने के लिए करौंदे का सेवन कर सकते हैं. इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है और हार्ट अटैक के खतरे से बचा जा सकता है.
How to Reverse Diabetes Naturally | कैसे करें डायबिटीज को रिवर्स, जानें एक्सपर्ट से
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं