वजन घटाना दुनिया के कुछ कठिन कामों में से एक है. कई लोगों को स्ट्रिक्ट डाइट और कसरत करने के बाद भी वो रिजल्ट नहीं मिलते जो वो चाहते हैं. यदि आप उन लोगों में से एक हैं जो रेस्ट्रिक्शन्स का पालन करने के बाद भी वजन कम नहीं कर पा रहे हैं तो आपको वजन घटाने के लिए प्राकृतिक उपचारों पर ध्यान देना चाहिए. इन प्राकृतिक उपचारों में सबसे पहला नाम नींबू पानी और छाछ का आता है. लेकिन यहां सवाल उठता है कि इन दोनों ड्रिंक में से कौन सा बेहतर रहेगा. ऐसे में यहां हम आपको इन दोनों के फायदे और कौन सा उपचार बेहतर है इस बारे में बता रहे हैं.
नींबू पानी
अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी और नींबू के रस से करने से आपको कई तरह से मदद मिल सकती है. सबसे पहले, यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकाल देता है. इसके अलावा, यह तेजी से फैट को जलाने के लिए मेटाबॉलिज्म को स्पीड देता है. यह पाचन में सुधार करने में भी मदद करता है और कब्ज को रोकता है. विटामिन सी रिच ये ड्रिंक फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होता है, एक कम्पाउंड जिसमें शक्तिशाली रोग-विरोधी गुण होते हैं. इसके अलावा, इसमें पोटैशियम, फोलेट और विटामिन बी जैसे ट्रेस मिनरल्स भी होते हैं. रोजाना नींबू पानी पीने के प्रभाव कुछ ही हफ्तों में दिखाई देने लगते हैं. यह घर पर वजन घटाने के सबसे आसान उपायों में से एक है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब

छाछ
छाछ एक लाइट ड्रिंक है जिसे अकसर डाइट में शामिल किया जाता है. गर्मी से राहत के लिए दोपहर के भोजन के बाद या शाम को छाछ ले सकते हैं. ये गर्मी से राहत देने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद करता है. इस ड्रिंक में कैलोरी की मात्रा कम होती है. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें काला नमक, जीरा पाउडर और कटा हरा धनिया मिला सकते हैं. भोजन के बाद इसे लेने से पाचन में सुधार होता है, एसिड रिफ्लक्स रुकता है, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट मिलता है और फैट का जमाव कम होता है. दही में मौजूद स्वस्थ बैक्टीरिया आपके पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकते हैं.
दोनों में से कौन सा ड्रिंक बेहतर
नींबू पानी और छाछ दोनों ही नेचुरल ड्रिंक है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक गिलास छाछ में 98 कैलोरी होती है. वहीं एक गिलास नींबू पानी में 11 कैलोरी मिलती है. पोषक तत्वों की बात करें तो नींबू पानी विटामिन सी से भरपूर लो कैलोरी ड्रिंक है. छाछ से प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, कैल्शियम, सोडियम, विटामिन बी 12, आदि प्राप्त होते हैं. ऐसे में वजन घटाने के लिए ज्यादातर एक्सपर्ट नींबू पानी पीने की सलाह देते हैं.
How To Lose Weight Fast | Weight Loss Tips | बेस्ट वेट लॉस टिप्स, डाइट प्लान और वेट मैनेजमेंट
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं