- हींग का पौधा पांच साल में तैयार होता है.
- हींग सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है.
- हींग को आयुर्वेद में औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है.
Health Benefits Of Asafoetida: भारतीय किचन में आसानी से मिलने वाली हींग सिर्फ खाने के स्वाद को ही बढ़ाने का काम नहीं करती बल्कि, सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. हींग अपनी तेज और तीखी महक के लिए जानी जाती है. हींग (Asafoetida) में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई फायदे पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. हींग पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले 6-8 फुट के फेरूल फोइटिडा नाम के पौधे से बनती है. हींग को आयुर्वेद में औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. अपच, पेट गैस में रामबाण से कम नहीं है हींग का सेवन. तो चलिए देर किस बात की जानते हैं हींग से मिलने वाले फायदे.
हींग से होने वाले फायदे- Health Benefits Of Asafoetida:
एसिडिटी)
हींग को गैस और एसिडिटी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. हींग में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो अपच की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब

इंफेक्शन)
हींग की तासिर गर्म होती है. हींग में पाए जाने वाले तत्व दाद, खाज, खुजली और चर्म रोगों में मददगार हो सकते हैं. चर्म रोग होने पर हींग को पानी में मिलाकर लगाने से राहत मिल सकती है.
सिर दर्द)
सिर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो हींग आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. हींग में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं. ये सिर की रक्त वाहिकाओं की सूजन को कम और सिर के दर्द से राहत दिलाने में मददगार हो सकते हैं.
अस्थमा Patients भूलकर भी ना करें इन Foods का सेवन, नहीं तो उठाने पड़ सकते हैं नुकसान
दांत दर्द)
हींग में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो संक्रमण और दर्द की समस्या को दूर करते हैं. अगर आपके दांतों में संक्रमण है या मसूड़ों से खून निकलने और दर्द की समस्या है, तो हींग का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कोलेस्ट्रॉल)
हींग में कोमेरिन नामक तत्व पाया जाता है. इतना ही नहीं हींग में औषधीय गुण पाए जाने के कारण ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद कर सकती है.
Low-Lying Placenta, Placenta Previa: क्या है लॉ लाइंग प्लेसेंटा,क्या करें अगर बच्चे की नाल हो नीचे
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं