- वजन को कम करने के लिए हेल्दी और बैलेंस डाइट बहुत जरूरी है.
- दूध और दही प्रोटीन के सबसे अच्छे सोर्स माने जाते हैं.
- दूध के विपरीत दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं.
Dairy Products For Weight Loss: वजन को कम करने के लिए हममें से ज्यादातर लोग डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज और जिम में पसीना बहाना तक क्या कुछ नहीं करते. इसके बावजूद वजन कम नहीं होता. असल में मोटापा की एक वजह हमारा खराब खान-पान और लाइफस्टाइल है. वजन (Weight Loss) को कम करने के लिए हेल्दी और बैलेंस डाइट बहुत जरूरी है. बढ़ा हुआ वजन न केवल आपकी सुंदरता को खराब करने का काम करता हैं बल्कि, कई समस्याओं की वजह भी बन सकता है. दरअसल वेट लॉस डाइट में एक बात जो हमें अक्सर परेशान करती है वो है दूध और दही. क्योंकि दूध और दही प्रोटीन के सबसे अच्छे सोर्स में से एक माने जाते हैं. जिनका सेवन शरीर के लिए बेहद जरूर है. लेकिन सवाल ये है कि इनमें से किस चिज का सेवन वजन घटाने के दौरान करना चाहिए. तो परेशान न हो हम आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए यहां हैं.
1. दूध के साथ कई फलों का सेवन नहीं किया जा सकता है. अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं तो आप फलों का ज्यादा सेवन करते होंगे, ऐसे में पपीता जैसे फलों के साथ दूध का सेवन नहीं किया जा सकता तो बेहतर है कि आप दही को ही चुनें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

कुछ हटकर है खाने का मन तो एक बार जरूर ट्राई करें टमाटर पुलाव, अंगुलियां चाटते रह जाएंगे आप...
2. दही को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व खाने को पचाने में मदद कर सकते हैं. इसलिए पेट को स्वस्थ रखने के लिए दूध से ज्यादा दही खाने की सलाह दी जाती है.
3. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ दही को शामिल कर सकते हैं. दही को आंत के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है.
4. दूध के विपरीत दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं. प्रोबायोटिक्स आपके पाचन तंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं और दही प्रोबायोटिक्स का सबसे सस्ता और आसान ऑप्शन बन सकता है.
5. अगर आप कैल्शियम की कमी को पूरा करना चाहते हैं या कैल्शियम की मात्रा ज्यादा लेना चाहते हैं, तो आप दूध का सेवन करें. क्योंकि दही से ज्यादा दूध में कैल्शियम पाया जाता है.
How to Reverse Diabetes Naturally | कैसे करें डायबिटीज को रिवर्स, जानें एक्सपर्ट से
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं