- देश भर में पुलाव की कई वैराइटी हैं.
- पुलाव खाना हम सभी को पसंद है.
- टमाटर पुलाव को आसानी से बना सकते हैं.
How To Make Tamatar Pulao Recipe: पुलाव एक ऐसी डिश है जिसका नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. देश भर में पुलाव की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस सिंगल डिश की अनेक वैराइटी हैं. जिसे हम अपने स्वाद के अनुसार कस्टमाइज करना पसंद करते हैं. हममें से ज्यादातर लोग लंच और डिनर में पुलाव खाना पसंद करते हैं. लेकिन एक ही तरह का बार-बार पुलाव खाना हमारे टेस्ट बड़ को नापसंद आ सकता है. और अगर आप भी पुलाव (Tamatar Pulao Recipe) में एक अलग फ्लेवर ट्राई करना चाहते हैं, तो आप मटर पुलाव, पनीर पुलाव से हटकर टमाटर पुलाव ट्राई कर सकते हैं. यकिन माने अगर आपने इसे एक बार ट्राई कर लिया, तो बार-बार बनाना पसंद करेंगे. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं टमाटर पुलाव की आसान रेसिपी.
टमाटर पुलवा सामग्री-
- बासमती चावल
- टमाटर
- चना दाल
- कच्ची मूंगफली
- रिफाइंड तेल
- घी
- आवश्यकता अनुसार नमक
- प्याज
- सरसों के दाने
- अदरक
- काजू
- करी पत्ते
- हल्दी
- हींग
- लाल मिर्च पाउडर
- हरा धनिया

विधि-
- टमाटर पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले चावल को साफ पानी से धो लें.
- अब एक बर्तन में पानी डालकर उबाल लें.
- फिर एक पैन में रिफाइंड तेल गरम करें. राई, चना दाल और कटा हुआ अदरक डालें.
- अब मूंगफली डालें और पकने तक चलाएं.
- काजू, करी पत्ता और हींग डाल कर पकाएं.
- कटे हुए प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें.
- इसके बाद टमाटर और स्वादानुसार नमक डाल दें.
- टमाटर के नरम होते ही इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और थोड़ा सी घी डालें.
- अब पके चावल को इस मिश्रण में डालें और अच्छे से मिक्स कर दें.
- टमाटर पुलाव बनकर तैयार है इसे धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
How to Reverse Diabetes Naturally | कैसे करें डायबिटीज को रिवर्स, जानें एक्सपर्ट से
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं