दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को लॉरेंस बिश्नोई की 10 दिन की पुलिस रिमांड मिली है. क्राइम ब्रांच ने अदालत से 14 दिन की रिमांड की मांग की थी. दिल्ली में जबरन उगाही के लिए एक कारोबारी के घर पर नाबालिग लड़कों से गोलियां चलवाने का आरोप लॉरेंस बिश्नोई पर है. इसी मामले में क्राइम ब्रांच ने उसे रिमांड पर लिया है.
दिल्ली के सनलाइट इलाके में लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर तीन नाबालिग लड़कों से जबरन उगाही के लिए एक कारोबारी के घर गोलियां चलवाई गई थीं. इस केस में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीनों नाबालिग लड़कों को राजस्थान में पकड़ा था.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
पकड़े गए तीनों लड़कों ने लॉरेंस के भाई अनमोल के इशारे पर गोली चलाने की बात कबूल की थी. अनमोल विदेश में बैठकर लॉरेंस के गैंग को ऑपरेट करता है. इसी केस में क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई को आज दिल्ली के साकेत कोर्ट से रिमांड पर लिया है.
दिल्ली की एक अदालत ने हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नाई को अवैध हथियार आपूर्ति मामले में दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की चार दिन की हिरासत में भेज दिया था. लॉरेंस बिश्नाई की हिरासत आज खत्म हो रही थी. आज दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक्सटॉर्शन के उक्त मामले में साकेत कोर्ट में बिश्नोई को पेश किया और उसकी रिमांड की मांगी.
इससे पहले पुलिस ने अदालत से कथित हथियार तस्कर मुकुंद सिंह से 25 पिस्तौलों की बरामदगी से जुड़े एक मामले में बिश्नोई से हिरासत में पूछताछ करने की अनुमति मांगी थी. मुकुंद सिंह ने ही लॉरेंस बिश्नोई-काला जठेड़ी गिरोह को हथियारों एवं गोला बारूद की आपूर्ति की थी. पुलिस ने अदालत में कहा कि आरोपी बिश्नोई से गहन पूछताछ की जरूरत है, ताकि उसके गिरोह के उन सदस्यों की पहजान की जा सके, जिन्हें हथियार एवं गोलाबारूद बेचा जाना था.
पुलिस ने कहा कि अपने विरोधियों एवं अन्य का सफाया करने की बिश्नोई गिरोह की साजिश का पता लगाने के लिए भी यह पूछताछ जरूरी है. दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा था कि बिश्नोई का मुकुंद सिंह से आमना-सामना कराए जाने की जरूरत है. मुकुंद सिंह इस मामले में पहले से ही हिरासत में है.
यह भी पढ़ें -
पंजाब में जबरन वसूली करने वाले लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेस विश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट ने 4 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं