विज्ञापन

जेल में बिगड़ी लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन की तबीयत, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में है आरोपी

लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई की अजमेर सेंट्रल जेल में तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जेल में बिगड़ी लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन की तबीयत, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में है आरोपी
सचिन बिश्नोई
NDTV

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे और उसके गैंग के सक्रिय सदस्य सचिन बिश्नोई की अजमेर सेंट्रल जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सचिन बिश्नोई का नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ा है और उस पर इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड होने का आरोप है. जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाने की खबर सामने आते ही एक बार फिर वह चर्चा में आ गया है. सचिन लंबे समय से आपराधिक मामलों को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर रहा है.

साल 2023 में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्‍टरमाइंड सचिन बिश्नोई को अजरबेजान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था. सचिन ने दिल्ली के संगम विहार के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनवाया था जिसमें उसका नाम तिलक राज टुटेजा था. दोनों नेपाल के रास्ते पहले दुबई पहुंचे, सचिन दुबई से अजरबैजान पहुंचा, जबकि अनमोल यूरोप चला गया. इसके बाद जुलाई 2022 में अजरबैजान पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया. फिर बाद में उसे भातर लाया गया.

सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को की गई थी. सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी गैंगस्टर सचिन बिश्नोई हत्या से पहले 21 अप्रैल 2022 तक तक भारत में था. उसके बाद उसने फर्जी नाम से पासपोर्ट बनवाया था और भारत से फरार हो गया था.

ये भी पढ़ें : लॉरेंस बिश्नोई को क्यों हाथ नहीं लगा पा रही है मुंबई पुलिस ? जानिए कौन सी कानूनी दीवार दे रही है 'सुरक्षा कवच'


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lawrence Bishnoi, Sachin Bishnoi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com