विज्ञापन

400 करोड़ के पोंजी घोटाले में ED का एक्शन, 13.41 करोड़ की संपत्ति अटैच

ED ने 400 करोड़ रुपये के पोंजी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए DB Stock Consultancy और इसके मालिक दीपांकर बर्मन से संबंधित 13.41 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है. जांच में हजारों निवेशकों से ठगी और बिना RBI अनुमति के स्कीम चलाने का खुलासा हुआ है.

400 करोड़ के पोंजी घोटाले में ED का एक्शन,  13.41 करोड़ की संपत्ति अटैच
  • ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 13.41 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है जो DB Stock Consultancy से जुड़ी है
  • 2021 से 2024 तक निवेशकों को हर हफ्ते 1.25 प्रतिशत से सालाना 120 प्रतिशत तक रिटर्न देने का वादा किया
  • लगभग 15,500 लोगों ने कंपनी में निवेश किया और करीब 400 करोड़ रुपये जमा किए, जो पोंजी स्कीम का हिस्सा थे

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में अहम कार्रवाई करते हुए करीब 13.41 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है. जांच एजेंसी की यह कार्रवाई M/s DB Stock Consultancy और इसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े करीब 400 करोड़ रुपये के पोंजी घोटाले से संबंधित है. ED के गुवाहाटी जोनल ऑफिस ने यह कार्रवाई की है. जांच की शुरुआत एक FIR के आधार पर हुई थी, जिसे बाद में CBI ने भी अपने हाथ में ले लिया था.

निवेश के नाम पर बड़ा खेल

इस मामले की जांच में सामने आया कि यह कंपनी 2021 से अगस्त 2024 के बीच लोगों से निवेश के नाम पर बड़े पैमाने पर पैसा जुटा रही थी. कंपनी ने निवेशकों को हर हफ्ते 1.25 प्रतिशत से लेकर सालाना 120 प्रतिशत तक रिटर्न का लालच दिया. इस झांसे में आकर देशभर के करीब 15,500 से अधिक लोगों ने कंपनी में निवेश किया और लगभग 400 करोड़ रुपये जमा हो गए.

ये भी पढ़ें :महिला के कपड़े उतारकर बीच सड़क पर पीटा; 'कंगारू कोर्ट' में पार हुई क्रूरता की सारी हदें 

पोंजी स्कीम का खुलासा

ED की जांच में यह भी पता चला कि पूरा मामला एक पोंजी स्कीम था, जिसमें पुराने निवेशकों को नए निवेशकों के पैसे से भुगतान किया जा रहा था. हालांकि कंपनी के पास कोई वास्तविक बिजनेस मॉडल नहीं था और न ही उसे RBI से पैसा जमा करने की अनुमति हासिल थी. स्कीम के फेल होने के बाद आरोपी दीपांकर बर्मन अगस्त 2024 में फरार हो गया था. बाद में उसे असम पुलिस और CBI ने गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें : खनन माफिया ने वकील को दी 'तालिबानी सजा', पहले दोनों पैरों में गोली मारी, फिर पीट-पीट कर ले ली जान

किन संपत्तियों पर गिरी ED की गाज

ED ने जिन संपत्तियों को अटैच किया है, उनमें गुवाहाटी, हैदराबाद और विशाखापट्टनम में स्थित फ्लैट, जमीन और ऑफिस भी शामिल हैं. इसके अलावा कई बैंक खाते और निवेश भी इस कार्रवाई के दायरे में आए हैं. फिलहाल इस पूरे मामले में ED की जांच जारी है और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ED Action, Ponzi Scam, Rs 400 Crore Fraud, Rs 13.41 Crore Assets Attached, DB Stock Consultancy, Dipankar Barman, Money Laundering Case, Enforcement Directorate, RBI Permission, Investor Fraud
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com