- सरकार ने लगातार चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े, दिल्ली में पेट्रोल सौ रुपये प्रति लीटर से ऊपर
- पिछले दस दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग आठ रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है
- आम आदमी पार्टी सहित विपक्ष ने ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सरकार की नीति की कड़ी आलोचना की है
आज सुबह देशवासियों को सरकार ने फिर एक बार फ्यूल शॉक दिया है. लगातार चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं. इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 100 को पार कर गया. पेट्रोल में 2.61 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर और महंगा हो गया है. बीते 10 दिन में पेट्रोल और डीजल लगभग 8 रुपये महंगा हो चुका है. ईंधन की बढ़ती कीमतों पर विपक्ष का गुस्सा भी फूट पड़ा है. आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बाकी पार्टियों के अलावा आम लोग भी इस बढ़ती कीमतों से परेशान दिखे.
मोदी सरकार जनता को तिल-तिल मार रही- AAP
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर सबसे पहले आम आदमी पार्टी का रिएक्शन आया है. आप के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांढा ने लिखा कि मोदी सरकार जनता को तिल तिल मार रही है, एक झटके में नहीं. पिछले 10 दिन में मोदी सरकार ने पैट्रोल और डीजल की क़ीमत 7.50 रुपये बढ़ा दी है.दिल्ली में आज पैट्रोल सौ के पार हो गया. पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये हो गया.
➔15 मई: कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी
➔19 मई: पेट्रोल और डीजल के दाम में 90 पैसे की बढ़ोतरी
➔23 मई: पेट्रोल में 87 पैसे और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
➔25 मई को पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रेट बढ़ोतरी
आम जन का भी छलका दर्द
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोगों के रिएक्शन्स भी सामने आ रहे हैं. कानपुर के एक शख्स ने कहा कि एक आदमी के ऊपर दिक्कतें बहुत हैं, पहले हम 100 रुपए का पेट्रोल भराते थे तो 1 लीटर के ऊपर पेट्रोल आ जाता था. आज 1 लीटर भी पेट्रोल नहीं भर पा रहा है.सरकार को इसको देखना चाहिए.दिल्ली में एक उपभोक्ता ने कहा कि हम बहुत परेशान हैं.कई जगहों पर डीजल भी नहीं मिल रहा.इस पर चर्चा होनी चाहिए.टैक्सी ड्राइवरों की दिक्कतें और बढ़ेंगी.डीजल की कीमत कम होनी चाहिए.
VIDEO | J&K: As petrol prices increase by Rs 2.61 per litre and diesel prices increase by Rs 2.71 per litre, a consumer at a fueling station in Anantnag says, "The prices have gone up and its a great deal of trouble for us. Fuel prices are going up almost everyday. If I get a… pic.twitter.com/YL3K4eMN41
— Press Trust of India (@PTI_News) May 25, 2026
अनंतनाग में एक और शख्स ने कहा कि कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और इससे हमें बहुत परेशानी हो रही है.अगर कोई सही खरीदार मिले, तो मैं अपनी गाड़ी बेचने का सोच रहा हूं.बचत करना मुश्किल हो गया है. फरीदाबाद के शख्स ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि महंगाई पहले से ही असर डाल रही है.सरकार को इसे नियंत्रण में लाना चाहिए और कम आय वाले लोगों को ध्यान में रखकर फैसले करने चाहिए.एक अन्य ने कहा कि जनता परेशान है.अगर रोज दाम बढ़ते रहेंगे, तो लोग कैसे संभालेंगे? ऑफिस जाना और रोजमर्रा की जिंदगी चलाना मुश्किल हो जाएगा.
VIDEO | Haryana: Commuters express disappointment as petrol and diesel prices were raised by Rs 2.61-2.71 per litre, marking the fourth increase in less than two weeks.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 25, 2026
A consumer at a fuel station in Faridabad says, "Inflation is already hitting hard. I request PM Modi to bring… pic.twitter.com/31vPPB6h86
चार महानगरों में कहां-कितना दाम?
पेट्रोल की कीमतें
➔दिल्ली Rs 102.12 (+2.61)
➔कोलकाता Rs 113.51 (+2.87)
➔मुंबई Rs 111.21 (+2.72)
➔चेन्नई Rs 107.77 (+2.46)
डीजल की कीमतें
➔दिल्ली Rs 95.20 (+2.71)
➔कोलकाता Rs 99.82 (+2.80)
➔मुंबई Rs 97.83 (+2.81)
➔चेन्नई Rs 99.55 (+2.57)
यह भी पढ़ें- आम नागरिक को बड़ी राहत, अब CNG, LNG और हाइड्रोजन पंपों पर नहीं होगी घपलेबाजी, सरकार ने बदले नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं