विज्ञापन

हेड कोच संगकारा का इलिमिनेटर के लिए वैभव सूर्यवंशी को इशारा, कप्तान रियान पराग का किया बचाव

Kumar Sangakkara on Riyan Parag: रियान पराग को अभी तक के सफर में आलोचनाओं का ज्यादा सामना करना पड़ा है, लेकिन कुमार संगकाकरा ने खास तौर पर उनके भीतर छिप पॉजिटिव का जिक्र किया

हेड कोच संगकारा का इलिमिनेटर के लिए वैभव सूर्यवंशी को इशारा, कप्तान रियान पराग का किया बचाव
Kumar Sangakkara on Riyan Parag:
source: social media

राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को मुंबई इंडियंस पर 30 रन की जीत के साथ आईपीएल प्लेऑफ में अपनी आखिरी जगह पक्की कर ली, लेकिन मुख्य कोच कुमार संगकारा ने माना कि 27 मई को मुल्लांपुर में होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी टीम को कहीं ज्यादा आक्रामक रवैया अपनाना होगा. राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस जीत के साथ आईपीएल प्लेऑफ में चौथी और आखिरी जगह पक्की कर ली. संगकारा ने यहां मीडिया से कहा, ‘बेशक हम चाहेंगे कि ज्यादातर रन (शुरुआती चार बल्लेबाजों द्वारा) ही बना लिए जाएं और हमें उस घबराहट से नहीं गुज़रना पड़े, लेकिन मुझे लगा कि यह एक असाधारण रूप से संघर्षपूर्ण मैच था.'

'संगकारा के वैभव इशारे को समझें सूयर्वंशी'

दरअसल राजस्थान के क्रिकेट निदेशक और हेड कोच कुमार संगाकारा अगर एलिमिनटर मुकाबले में शीर्ष चार बल्लेबाजों की बात कर रहे हैं, तो उनका  साफ-साफ इशारा वैभव सूर्यवंशी के लिए है, जो शुक्रवार को मुंबई के खिलाफ करो या मरो की जंग में सस्ते में आउट हो गए. और यह भी एक तथ्य है कि राजस्थान का जो अभी तक सफर रहा है, उसमें वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा योगदान रहा है. शुक्रवार को सभी ने देखा कि वैभव सस्ते में आउट हुए, तो राजस्थान के पसीने छूट गए. 

एलिमिनेटर मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने जवाब दिया, ‘उनकी अच्छी टीम हैं. वे अच्छी बल्लेबाजी करते हैं. उन्हें खुलकर खेलने पर खुद पर भरोसा है और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में ऐसा ही किया है.' उन्होंने कहा, ‘हमें पता है कि हमें किसका सामना करना है. हमें अपनी लाइन एवं लेंथ पर कायम रहना होगा. अनुशासित रहना होगा और यह समझना होगा कि वे ऐसी टीम नहीं हैं, जिसे आप 120, 130 रन पर रोक सकें, लेकिन हमें अपनी लाइन एवं लेंथ के मामले में आक्रामक होना होगा.'

बॉलरों को साफ-साफ संदेश कोच का

संगकारा ने कहा, ‘भले ही आप अच्छी लेंथ वाली गेंद फेंकने की कोशिश कर रहे हों, या धीमी गेंद, उसे पूरे इरादे के साथ फेंकना होगा. सनराइजर्स के खिलाफ मैच हमारे लिए एक कठिन मुकाबला होने वाला है. देखते हैं कि दो दिन बाद हम कैसा प्रदर्शन करते हैं.' रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक ने बताया कि भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट से उबर रहे हैं और पूरी तरह फिट होने के लिए उन्हें कम से कम दो दिन के आराम की जरूरत है.

संगकारा ने कहा, ‘वह चोट से जूझ रहे हैं और हमें उनके मामले को काफी सावधानी से संभालना पड़ा है. जब वह मैदान पर उतरकर लंबे समय तक बल्लेबाजी करते हैं, तो इससे उन पर काफी दबाव और तनाव पड़ता है.' उन्होंने कहा, ‘इसलिए जब तक उन्हें शायद दो दिन का और आराम नहीं मिल जाता, तब तक हम उनका और भी बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं. उन्होंने आज बल्लेबाजी की, और एक बार फिर असाधारण प्रदर्शन किया.'

'पराग में बहुत सारी सकारात्मक बातें'

आलोचनाओं का सामना कर रहे रियान पराग की जमकर तारीफ़ करते हुए संगकारा ने कहा कि फ्रेंचाइजी उन्हें एक कप्तान के तौर पर लंबा मौका देने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा,‘मुझे लगता है कि मैंने बहुत कम ऐसे खिलाड़ी देखे हैं जिनकी इतनी आलोचना हुई हो, जितनी पिछले करीब सात सालों से रियान की हो रही है. जब से मैं इस फ्रेंचाइजी में आया हूं, तब से कुछ लोग ऐसे रहे हैं जो रियान को पसंद करते हैं, लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करते, खासकर सोशल मीडिया पर.' उन्होंने कहा, ‘वह और बेहतर होंगे. वह और परिपक्व होंगे. वह खुद को और भी ज़्यादा समझेंगे. वह अपने खिलाड़ियों को समझना और भी ज्यादा सीखेंगे, लेकिन आज भी, अगर आप कप्तान के तौर पर उनके फैसलों को देखें, जिस आत्मविश्वास के साथ वह उन्हें लेते हैं तो उनमें बहुत सारी सकारात्मक बातें नजर आती हैं.'

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
Stringer from Hanumangarh Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Sangakkara, Riyan Parag, Vaibhav Sooryavanshi, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com