विज्ञापन
9 minutes ago

MI vs RR LIVE Updates, IPL 2026: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. मुंबई इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है. बुमराह को आराम दिया गया है. जबकि राजस्थान तीन बदलाव के साथ उतरी है. राजस्थान अगर आज के मैच में जीतेगी तो उसे प्लेऑफ का टिकट मिलेगा, जबकि उसके हारने का सीधा फायदा पंजाब किंग्स को होगा. (Live Scorecard)

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा, बृजेश शर्मा

Here are the LIVE Score and Updates of MI vs RR, IPL 2026 Match, Straight from  Wankhede Stadium, Mumbai

MI vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा

इम्पैक्ट सब्स: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा, बृजेश शर्मा

इम्पैक्ट सब्स: रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.

MI vs RR Live Score: पंजाब-कोलकाता की भी नजरें

इस मैच पर पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की भी नजरें हैं. पंजाब और कोलकाता, दोनों चाहेंगी कि राजस्थान हार जाए. अगर राजस्थान हारती है तो कोलकाता के सामने एक  समीकरण है, जबकि पंजाब के चांस अधिक है, वह 15 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाए.

MI vs RR Live Score: नहीं होगा वैभव vs बुमराह

आज के मैच में हमें जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी के बीच जंग देखने को नहीं मिलेगी. दीपक चाहर के पास आज वैभव का तूफान रोकने की जिम्मेदारी होगी.

MI vs RR Live Score: मुंबई ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. टॉस के दौरान हार्दिक ने बताया कि आज जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं. जबकि राजस्थान भी तीन बदलाव के साथ उतर रही है.

MI vs RR Live score: प्लेऑफ की जंग

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला खेला जाना है. राजस्थान को जीत से प्लेऑफ का टिकट मिलेगा, तो हार उसे नॉकआउट स्टेज से बाहर कर देगी. जबकि मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है, लेकिन वह जीत के साथ अपने अभियान का अंत करना चाहेगी.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com