विज्ञापन

क्वेटा में पाकिस्तानी सैनिकों से भरी ट्रेन पर फिदायीन हमला, 24 सैनिकों की मौत, BLA ने ली हमले की जिम्मेदारी

BLA Attacked On Pakistan Army: पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्चतान की राजधानी क्वेटा में आज पाक आर्मी पर बड़ा फिदायीन हमला हो गया. बलूच लिब्रेशन आर्मी ने पाकिस्तान सैनिकों से भरी ट्रेन को ही उड़ा दिया.

bla attacked pal army
  • बलूचिस्चतान की राजधानी क्वेटा में बलूच लिब्रेशन आर्मी का सेना की ट्रेन पर बड़ा आत्मघाती हमला
  • इस हमले में अब तक 23 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और लगभग 47 गंभीर रूप से घायल
  • धमाका रविवार सुबह 8 बजे क्वेटा कैंट के पास हुआ, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई और बोगियां क्षतिग्रस्त हो गईं
नई दिल्ली:

पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्चतान की राजधानी क्वेटा में आज पाक आर्मी पर बड़ा फिदायीन हमला हो गया. बलूच लिब्रेशन आर्मी ने पाकिस्तान सैनिकों से भरी ट्रेन को ही उड़ा दिया. इस भीषण हमले में 24 पाकिस्तानी सैनिकों के मौत की खबर है. पहले 23 के मरने की जानकारी थी.  शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक 47 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका है. प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बयान भी जारी किया जिसमें उन्होंने इस बड़े आत्मघाती हमले की आधिकारिक जिम्मेदारी ले ली है. 

सुबह 8 बजे धमाके से दहला क्वेटा, पटरी से उतरी ट्रेन

यह हमला रविवार सुबह करीब 8:00 बजे उस वक्त हुआ, जब क्वेटा छावनी (Quetta Cantt) से सैन्य कर्मियों को लेकर एक ट्रेन शहर की तरफ बढ़ रही थी.जैसे ही ट्रेन 'चमन फाटक' के पास पहुंची, तभी उसे एक जोरदार धमाके से उड़ा दिया गया. धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज काफी दूर तक सुनी गई है .ब्लास्ट के कारण ट्रेन पटरी से उतर गई और उसकी बोगियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं. धमाके के तुरंत बाद घटनास्थल पर सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हो गई, जो अभी भी जारी है.पूरे इलाके को सेना ने चारों तरफ से घेर लिया है.

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के 'मजीद ब्रिगेड' ने ली जिम्मेदारी

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने 24 मई 2026 को मीडिया के लिए जारी एक आधिकारिक बयान में इस हमले की पूरी जिम्मेदारी ली है. बीएलए ने बयान जारी कर बताया कि इस सुबह, बलूच लिबरेशन आर्मी की फिदायीन (आत्मघाती) यूनिट 'मजीद ब्रिगेड' के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने बताया कि  क्वेटा कैंट से दुश्मन सेना के जवानों को ले जा रही ट्रेन को एक बेहद सुनियोजित फिदायीन हमले में निशाना बनाया है.इस हमले में दुश्मन सेना को हुए जान-माल के भारी नुकसान की विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी.

क्वेटा के अस्पतालों में इमरजेंसी, भारी तादाद में सेना तैनात

धमाके की सूचना मिलते ही भारी संख्या में एम्बुलेंस और सुरक्षा बल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं. घायल सैनिकों और यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस हमले के बाद क्वेटा के सभी प्रमुख अस्पतालों (सिविल हॉस्पिटल और CMH) में आपातकाल लागू कर दी गई है. सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को तुरंत ड्यूटी पर बुला लिया गया है. घटनास्थल पर मलबे और बोगियों के नीचे अभी भी कई लोगों के दबे होने की खबर है, जिसके कारण हताहतों की संख्या में भारी इजाफा हो सकता है.

यह भी पढ़ें- कंगाल होने की कगार पर पाकिस्तान! FDI में 33% की बड़ी गिरावट, कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने भी मोड़ा मुंह

लेखक के बारे में
img
Devbrat Tiwari
Producer, NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BLA, Balochistan Liberation Army, Bla Majid Brigade, Pak Army Train Attacked
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com