विज्ञापन

रुमेश पथिरागे नंबर-1, अरशद नदीम टॉप-5 में, वर्ल्ड अल्टीमेट चैंपियनशिप में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-8 जैवलिन थ्रोअर

रुमेश पथिरागे ने 2026 वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में अपने आखिरी प्रयास में 91.09 मीटर का ज़बरदस्त थ्रो करके पुरुषों का जैवलिन (भाला फेंक) खिताब जीत लिया.

रुमेश पथिरागे नंबर-1, अरशद नदीम टॉप-5 में, वर्ल्ड अल्टीमेट चैंपियनशिप में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-8 जैवलिन थ्रोअर
रुमेश थरंगा ने फिर रचा इतिहास

श्रीलंका के रुमेश पथिरागे रुमेश पथिरागे का करिश्मा लगातार बढ़ता जा रहा  है. डायमंड लीग का खिताब जीतने के बाद पथिरागे ने अब 2026 वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में पुरुषों का जैवलिन थ्रो खिताब जीतकर इतिहास रच दिया 24 साल के रुमेश पथिरागे ने अपने छठे और आखिरी प्रयास में 91.09 मीटर का जबरदस्त थ्रो करके रोमांचक अंदाज में जीत हासिल की.  ​​वह इस टूर्नामेंट में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र जैवलिन थ्रोअर बने.

Latest and Breaking News on NDTV

गोल्ड मेडल के लिए पथिरागे का कड़ा मुकाबला चल रहा था, लेकिन उनके आखिरी थ्रो के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें जीत पक्की करा दी. ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 86.18 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे, जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर ने 85.89 मीटर के साथ पोडियम पर अपनी जगह बनाई.

पूर्व ओलंपिक चैंपियन केशोरन वालकॉट 82.41 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे, जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम 81.49 मीटर के साथ पांचवें स्थान पर रहे. केन्या के जूलियस येगो छठे स्थान पर रहे, उनके बाद पोलैंड के डेविड वेग्नर और अमेरिकी थ्रोअर कर्टिस थॉम्पसन का नंबर रहा.

पथिरागे के विजयी थ्रो ने दुनिया के बेहतरीन जैवलिन थ्रोअरों में से एक के तौर पर उनकी बढ़ती पहचान को साबित किया और श्रीलंका को इस चैंपियनशिप में एक यादगार गोल्ड मेडल दिलाया. अब जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के बाद वर्ल्ड में रुमेश पथिरागे का नाम लगातार आगे बढ़ रहा है. 

पुरुषों की जैवलिन थ्रो फ़ाइनल - वर्ल्ड अल्टीमेट चैंपियनशिप: टॉप 8

रैंकजैवलिन थ्रोअरदेशसर्वश्रेष्ठ थ्रो
1रूमेश पथिरागेश्रीलंका91.09 मीटर
2एंडरसन पीटर्स ग्रेनाडा86.18
3जूलियन वेबरजर्मनी85.89 मीटर
4केशॉर्न वॉलकॉटत्रिनिदाद और टोबैगो82.41 मीटर
5 अरशद नदीमपाकिस्तान 81.49 मीटर
6जूलियस येगोकेन्या80.23 मीटर
7 डेविड वेगनरपोलैंड 77.21 मीटर
8कर्टिस थॉम्पसनअमेरिका 75.80 मीटर  

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज का बेस्ट थ्रो  88.17 मीटर रहा है. 

दूसरी ओर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 88.77 मीटर रहा है, जो उन्होंने बुडापेस्ट 2023 के दौरान क्वालीफिकेशन राउंड में फेंका था. वहीं, फाइनल मुकाबलों में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88.17 मीटर रहा है जिसके साथ उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, नंबर 1 पर फिल एलन, सबसे कम गेंदों में 6000 टी20 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- भारत के फैसले से उड़ी मोहसिन नकवी के चेहरे की रंगत! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन, स्टेडियम से 'भागते' आए नजर

ये भी पढ़ें-\ 'तेज गेंदबाज' की टॉप 20 में एंट्री, नंबर 1 नीरज चोपड़ा, 80m से ज्यादा दूर भाला फेंकने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Neeraj Chopra, Rumesh Pathirage, Arshad Nadeem
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com