विज्ञापन

'5 करोड़ की बात गलत, प्रेमानंद महाराज से गहरी आस्था के चलते मिला', विराट कोहली का बयान आया सामने

शिष्य रसिक दुलारी की संदिग्ध हालत में हुई मौत के बाद प्रेमानंद महाराज का आश्रम विवादों के केंद्र में घिरा है. बीते दिनों भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली पर आरोप लगाया गया था कि वो 5 करोड़ रुपए लेकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए. अब इस आरोप पर कोहली का बयान सामने आया है.

'5 करोड़ की बात गलत, प्रेमानंद महाराज से गहरी आस्था के चलते मिला', विराट कोहली का बयान आया सामने
पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज के शरण में विराट कोहली.
NDTV
  • भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर कई बार गए हैं.
  • बीते दिनों फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने आरोप लगाया कि कोहली पांच करोड़ रुपए लेकर आश्रम गए थे.
  • कोहली की टीम ने इस आरोप को पूरी तरह झूठा, निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की प्रेमानंद महाराज पर गहरी आस्था है. किंग कोहली पत्नी अनुष्का के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर कई बार जा चुके हैं. लेकिन कोहली का वृंदावन के केलीकुंज आश्रम जाने की यह परंपरा बीते दिनों तब विवादों में घिरी, जब यह आरोप लगाया गया कि विराट कोहली 5 करोड़ रुपए लेकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम में गए. दरअसल फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने यह आरोप लगाया कि कोहली 5 करोड़ रुपए लेकर प्रेमानंद महाराज से मिले. शिष्य रसिक दुलारी की संदिग्ध हालत में हुई मौत के बीच दिनेश शर्मा के इस आरोप ने नई सनसनी मच गई.

5 करोड़ वाले आरोप पर कोहली की टीम ने दिया जवाब

अब इस आरोप पर विराट कोहली की टीम ने प्रतिक्रिया दी है. विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, "हम स्पष्ट रूप से यह बताना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली के संबंध में किए गए दावे पूरी तरह से झूठे, निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं. विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज जी के प्रति अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण ही उनसे मिलने जाते हैं."

विराट कोहली की टीम ने आगे कहा कि हम इन दावों का कड़ा खंडन करते हैं और मीडिया से आग्रह करते हैं कि वे ऐसे बयानों को रिपोर्ट करने या बढ़ावा देने से पहले पूरी सावधानी बरतें, तथ्यों की जांच करें और जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करें." यदि आप इस बयान से जुड़े विवाद या पृष्ठभूमि के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो मुझे बताएं. मैं इसके बारे में और जानकारी ढूंढ सकता हूं.

विराट कोहली की टीम की ओर से जारी किया गया बयान.

विराट कोहली की टीम की ओर से जारी किया गया बयान.

फलाहारी महाराज ने किया था सनसनीखेज दावा

मालूम हो कि एक टीवी चैनल में विराट कोहली को लेकर यह सनसनीखेज दावा किया गया था. चैनल ने फलाहारी महाराज के नाम से चर्चित दिनेश शर्मा के हवाले से यह दावा किया था. दिनेश शर्मा श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष भी हैं. इस दावे में कहा गया था कि प्रॉपर्टी बिल्डर लॉबी और राजस्थान की एक निजी कंपनी ने कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम लाने के लिए पांच करोड़ रुपये दिए थे. 

कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ जनवरी 2023 में पहली बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर गए थे. हालांकि उसके बाद वो कई बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर पहुंचे. अब दिनेश शर्मा के हवाले से लगाए गए इस आरोप पर कोहली की टीम की ओर से उनका जवाब दिया गया है.

यह भी पढ़ें - 'विराट कोहली को बुलाने में दिए 5 करोड़, अब हो रही उसी की वसूली': प्रेमानंद महाराज आश्रम को लेकर बड़ा दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Premanand Maharaj, Premanand Maharaj Aashram, Virat Kohli, Virat Kohli Anushka Sharma, Virat Kohli Premanand Maharaj Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com