विज्ञापन

Tata का दशहरा धमाका! 1.25 लाख तक सस्ती हुईं कारें, Tiago से Nexon तक पर छूट

Tata Motors ने अक्टूबर 2026 के लिए बंपर फेस्टिव डिस्काउंट्स की घोषणा की है. आप Nexon से लेकर Altroz CNG तक पर बंपर छूट का फायदा उठा सकते हैं.

Tata का दशहरा धमाका! 1.25 लाख तक सस्ती हुईं कारें, Tiago से Nexon तक पर छूट
Tata Safari

त्योहारों के खुशियों से भरे सीजन में नई कार खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है. Tata Motors ग्राहकों के लिए एक बेहद शानदार तोहफा लेकर आई है. कंपनी ने अक्टूबर 2026 के लिए अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी (ICE) कारों की पूरी रेंज पर बंपर फेस्टिव डिस्काउंट्स की घोषणा कर दी है. Tata का ये शानदार त्योहारी ऑफर 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक पूरे देश में प्रभावी रूप से लागू रहेगा. इस ऑफर के तहत Nexon, Harrier, Safari, Altroz, Tiago, Tigor, Sierra और Curvv पर बंपर बचत करने का सुनहरा मौका मिल रहा है.

अलग-अलग मॉडल्स और वेरिएंट्स के अनुसार ग्राहक इस महीने अधिकतम 1.25 लाख तक की भारी-भरकम बचत कर सकते हैं. आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि ये फेस्टिव ऑफर्स देश के अलग-अलग शहरों, डीलरशिप्स और शोरूम पर स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं. इस वजह से सटीक ऑन-रोड कीमतों और डील्स के लिए अपने नजदीकी ऑथोराइज्ज Tata शोरूम पर संपर्क जरूर करें.

Tata Curvv पर मिल रहा है सबसे बड़ा 1.25 लाख का डिस्काउंट

हाल ही में लॉन्च हुई देश की पहली कूपे-स्टाइल SUV Tata Curvv पर इस महीने कंपनी की तरफ से सबसे भारी बचत दी जा रही है. इसके रेगुलर पेट्रोल और डीजल (Non-Series X) वेरिएंट्स पर 1.25 लाख तक के शानदार बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इसमें 30 हजार का कैश डिस्काउंट, पुरानी गाड़ी बदलने पर 40 हजार का एक्सचेंज बोनस या फिर पुरानी गाड़ी स्क्रैप करने पर सीधे 45 हजार का स्क्रैपेज लाभ दिया जा रहा है. इसके अलावा ग्राहकों को 50 हजार का बंपर लॉयल्टी बेनिफिट भी मिलेगा. Curvv X वेरिएंट पर केवल 20 हजार का लॉयल्टी बेनिफिट ही दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- 10 लाख से कम में आई जबरदस्त कार, चुटकी बजाते ही पकड़ेगी तूफानी रफ्तार, चलते-फिरते करेगी मसाज

Tata Nexon पर 75 हजार तक की बंपर फेस्टिव बचत

Tata की सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon पर भी इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों की भारी बचत होने वाली है. Nexon के सेलेक्टेड पेट्रोल मैनुअल मॉडल्स (Smart+, Smart+S, Pure, Pure S, Pure+, Pure+ S और Pure+ PS) पर सीधे 75 हजार तक के बंपर ऑफर्स दिए जा रहे हैं. इसमें 10 हजार की नकद छूट, 45 हजार का स्पेशल इंटरवेंशन ऑफर और 15 हजार का एक्सचेंज बोनस या 20 हजार का स्क्रैपेज लाभ शामिल किया गया है. क्रिएटिव कैमो पेट्रोल-मैनुअल को छोड़कर बाकी सभी पेट्रोल वेरिएंट्स पर 55 हजार रुपये तक की छूट मिलेगी. Tata Nexon के CNG वेरिएंट्स पर 60 हजार तक का बंपर लाभ मिल रहा हैं. हालांकि, इसके डीजल वेरिएंट्स पर अधिकतम 20 हजार तक की छूट उपलब्ध है.

Altroz, Harrier और Safari पर भी मिल रही है भारी छूट

Altroz CNG वेरिएंट पर 55 हजार तक का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है. जिसमें 15 हजार की सीधी नकद छूट, 20 हजार का इंटरवेंशन ऑफर और 15 हजार का एक्सचेंज या 20 हजार का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है. इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स खरीदने वाले ग्राहकों को 35 हजार तक की छूट दी जाएगी. Tata Harrier और 7-सीटर Safari के सभी डीजल वेरिएंट्स पर इस महीने सीधे 45 हजार तक के शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं. इस स्कीम के तहत ग्राहकों को 10 हजार का सीधा कैश डिस्काउंट मिलेगा, साथ ही पुरानी कार बदलने पर 25 हजार का एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज पॉलिसी के तहत गाड़ी स्क्रैप करने पर सीधे 35 हजार का बंपर लाभ मिलेगा.

Tiago और Sierra पर भी फेस्टिव ऑफर्स की बहार

Tata Tiago के पुराने स्टॉक वाले पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट्स (XE वेरिएंट को छोड़कर) पर 35 हजार तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इसमें 15 हजार का कैश डिस्काउंट, 5 हजार का इंटरवेंशन ऑफर और 10 हजार का एक्सचेंज या 15 हजार का स्क्रैपेज बोनस शामिल है. Tata Sierra के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स पर 30 हजार तक के फायदे मिल रहे हैं. ग्राहक एक्सचेंज, स्क्रैपेज, लेवल अप या लॉयल्टी बोनस में से कोई भी एक 30 हजार मूल्य का लाभ अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 27 KM का माइलेज, सनरूफ के साथ दमदार SUV, 5.64 लाख से कीमत शुरू, दशहरा में ले आएं घर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tata Nexon, Tata Curvv, Car, Tata Tiago 2026 Facelift
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com