विज्ञापन

फिन एलन नंबर-1, अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम गेंदों में 6000 टी-20 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

पहले टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अभिषेक अब भारत की ओर से टी-20 में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 6000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

फिन एलन नंबर-1, अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम गेंदों में 6000 टी-20 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा का तहलका

भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है. अभिषेक ने जैसे ही 5 रन बनाए वैसे ही टी-20 में 6000 रन पूरा करने में सफल रहे. वहीं, अभिषेक गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 6000 रन पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने हैं. वहीं, गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं. अभिषेक ने 3420 गेंद में 6000 टी-20 रन पूरा करने का कमाल किया है. फिल एलन ने 3386 गेंद खेलकर 6000 टी-20 रन अपने करियर में पूरे करने में सफल रहे थे.

इस मामले में तीसरे नंबर पर आंद्रे रसेल हैं जिन्होंने 3550 गेंद में 6000 रन टी20 में पूरा करने में सफलता हासिल की थी. चौथे नंबर पर टिम डेविड हैं. जिन्होंने 3681 गेंद में 6000 रन बनाए थे. विल जैक्स और फिल सॉल्ट ने 3857 गेंद में 6000 टी-20 रन अपने करियर में पूरा करने का कमाल कर दिखाया था. 

सबसे तेज  6000 T20 रन (गेंदों के हिसाब से)

  • 3386 फिन एलन
  • 3420 अभिषेक शर्मा *
  • 3550 आंद्रे रसेल
  • 3681 टिम डेविड
  • 3857 विल जैक्स/ फिल सॉल्ट

इसके अलावा पारियों के हिसाब से सबसे तेज 6000 टी-20 रन बनाने वाले अभिषेक भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं, अभिषेक ने 203 पारी में यह कमाल किया है. इस मामले में पहले नंबर पर केएल राहुल हैं. जिन्होंने 166 पारी में 6000 टी-20 रन बनाने का कमाल किया है. वहीं, ओवरऑल क्रिस गेल के नाम टी-20 में सबसे तेज 600 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, गेल ने 
162 पारी में 6000 टी-20 रन पूरा करने में सफलता हासिल की थी. 

T20 में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

166 पारी - केएल राहुल
184 पारी - विराट कोहली
185 पारी - शुभमन गिल
203 पारी - अभिषेक शर्मा

मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने अजमतुल्लाह उमरजई (नाबाद 64 रन) के अर्धशतक की मदद से  पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 156 रन बनाए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 19 रन देकर तीन विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को एक एक विकेट मिला. भारतीय गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को शुरूआती झटके दिए. पर अजमतुल्लाह और मोहम्मद नबी (33 रन) ने इन झटकों से उबरते हुए छठे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी निभाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया. 

ये भी पढ़ें- 'तेज गेंदबाज' की टॉप 20 में एंट्री, नंबर 1 नीरज चोपड़ा, 80m से ज्यादा दूर भाला फेंकने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- संजू सैमसन को मिली जगह, वैभव सूर्यवंशी हुए बाहर, सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

ये भी पढ़ें- 'लेडी सहवाग' का तूफान! 24 गेंदों में फिफ्टी जड़ शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली बनीं नबंर 1

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com