विज्ञापन

भारत के फैसले से उड़ी मोहसिन नकवी के चेहरे की रंगत! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन, स्टेडियम से 'भागते' आए नजर

भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला लिया. इसके बाद नकवी के चेहरे की रंगत उड़ गई. कैमरे में यह पल कैद हो गए.

भारत के फैसले से उड़ी मोहसिन नकवी के चेहरे की रंगत! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन, स्टेडियम से 'भागते' आए नजर
भारत के फैसले से उड़ी मोहसिन नकवी के चेहरे की रंगत!

एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर गतिरोध लगातार दूसरे साल भी बना रहा, क्योंकि रविवार को जीत हासिल करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के एशियन क्रिकेट काउंसिल चेयरमैन मोहसिन नकवी से कप नहीं लिया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर अपना रिकॉर्ड आठवां एशिया कप खिताब जीता, लेकिन खिलाड़ी टूर्नामेंट के बाद होने वाले प्रेजेंटेशन समारोह के लिए मैदान पर नहीं आए. नकवी को शायद  भारतीय महिला टीम से इस तरह के रिएक्शन की उम्मीद नहीं थी. क्योंकि भारत के इनकार के बाद वो तेज कदमों से स्टेडियम से निकलते हुए नजर आए. इस दौरान उनके चेहरे के रिएक्शन पर परेशानी साफ झलक रही थी.

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के हेड कोच अमोल मजूमदार ने कहा, "भारत आधिकारिक तौर पर (एशिया कप) चैंपियन है. ट्रॉफी मिले या न मिले, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. यह बीसीसीआई का रुख है." बता दें कि पिछले साल भारतीय पुरुष टीम ने भी नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी और मेडल लेने से इनकार कर दिया था. नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख हैं और उस देश के गृह मंत्री भी हैं. भारतीय टीम को अभी तक एशिया कप की ट्रॉफी नहीं मिली है, जिसे तब से एसीसी ऑफिस में रखा गया है.

पिछले साल पुरुष टीम की ही तरह इस बार भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी मैदान पर वापस भी नहीं आईं. हालांकि, मैदान के बाहर बाउंड्री रोप पर  बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने नंदिनी शर्मा को 'बेस्ट फील्डर' का मेडल दिया. वहीं, श्रीलंकाई टीम ने नकवी से रनर-अप का चेक लिया और उससे पहले सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने एसएलसी के अंतरिम प्रमुख एरन विक्रमरत्ने से मेडल लिए.

नकवी ने श्रीलंकाई कप्तान चमारी अथापथु को अवॉर्ड देने के तुरंत बाद स्टेडियम छोड़ दिया, लेकिन पिछले साल के उलट, वे ट्रॉफी साथ ले जाए बिना ही चले गए. सोशल मीडिया पर मोहसिन नकवी के कई वीडियो वायरल हैं, जिसमें वह तेज कदमों के साथ स्टेडियम छोड़ते हुए दिख रहे हैं. 

एक अन्य वीडियो में मोहसिन नकवी स्टेडियम के बाहर अपनी गाड़ी में बैठते दिख रहे हैं. पीछे से एक पाकिस्तानी फैन की आवाज आ रही है. वो मोहसिन नकवी जिंदाबाज बोल रहा है, लेकिन नकवी के चेहरे के एक्सप्रेशन को देखकर कोई भी आसानी से कह सकता है कि इस घटना के बाद वो सहज तो बिल्कुल नहीं थे.
 

बात अगर मैच की करें तो रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन श्रीलंका को 72 रनों से मात देकर रिकॉर्ड आठवीं बार विमेंस एशिया कप खिताब अपने नाम किया. चैंपियन टीम का प्रदर्शन हर क्षेत्र में शानदार रहा; गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने मिलकर देश को खिताब जीता.

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 111 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिसके बाद भारत ने ट्रॉफी उठाई और एक बार फिर एशियाई चैंपियन बना. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों और उनके बीच हुई रिकॉर्ड 129 रनों की ओपनिंग साझेदारी के बाद, भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. श्री चरणी ने चार विकेट लिए और दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट चटकाए. क्रांति गौड़, शेफाली और प्रेमा रावत ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया.

यह भी पढ़ें: बीसीसीआई का फैसला, हम इसके साथ: मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने पर हेड कोच अमोल मजूमदार

यह भी पढ़ें: ट्रॉफी लेने को तैयार था भारत, मगर जिद पर अड़े रहे मोहसिन नकवी, एशिया कप विवाद पर बड़ा खुलासा

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Board Of Control For Cricket In India, Syed Mohsin Raza Naqvi, Cricket, India Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com