स्टार जेलविन थ्रोअर रोहित यादव ने एशियन गेम्स की शुरुआत से पहले दिल्ली में हुए इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज में अपना दम दिखाया है. गुरुवार को उन्होंने 81.10m के थ्रो के साथ गोल्ड अपने नाम किया है. रोहित इस सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. जून में उन्होंने 87.05 मीटर का थ्रो कर नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप जीती और उस समय यह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ थ्रो में शामिल था. जबकि इसके अगले महीने उन्होंने भुवनेश्वर में 87.68 मीटर का थ्रो फेंककर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ दिया था.
दिल्ली में गुरुवार को रोहित को यशवीर से टक्कर मिल रही थी. यशवीर ने ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज जीता था. जबकि नीरच चोपड़ा इस इवेंट में सिल्वर अपने नाम करने में सफल हुए थे. लेकिन यशवीर तीसरे स्थान पर रहे. रोहित ने अपने तीसरे प्रयास में 81.10 का थ्रो करके गोल्ड पक्का कर लिया. जबकि यशवीर ने अपने पांचवें प्रयास में 80.40 मीटर दूर भाला फेंका था.
तमिलनाडु के मनोज यादव दूसरे स्थान पर रहे. मनोज ने अपने पहले ही प्रयास में 80.73m का थ्रो करके सिल्वर पक्का कर लिया. उत्तर प्रदेश के आनंद सिंह चौथे स्थान पर रहे. उन्होंने अपने छठे और आखिरी प्रयास में सबसे बेहतर 79.14 मीटर दूर भाला फेंका. राजस्थान के विपुल यादव पांचवें स्थान पर रहे. विपुल ने 77.43 मीटर का थ्रो किया.
टॉप-5 थ्रोअर
- रोहित यादव- 81.10m
- मनोज कुमार यादव- 80.73
- यशवीर सिंह- 80.40m
- आनंद सिंह- 79.14m
- विपुल यादव- 77.43m
इस साल रोहित यादव का प्रदर्शन
नीरज चोपड़ा चोट के चलते एशियन गेम्स से बाहर हैं, ऐसे में रोहित यादव से काफी उम्मीद होगी. रोहित यादव ने इस साल की शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया है. दो महीने के अंदर उन्होंने पर्सनल बेस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा था. अगस्त में भुवनेश्वर में उन्होंने अपना पर्सनल बेस्ट दिया था और 87.68 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड जीता था. जबकि इससे लुधियाना में उन्होंने 83.76m थ्रो के साथ रिकॉर्ड बनाया था.
इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-3, नई दिल्ली- 82.17m थ्रो
- फेडरेशन कप - 80.40m
- इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-9- 83.76m
- नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप- 87.05m
- वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर- 87.68m
- भारतीय एथलेटिक्स फाइनल सीरीज- 81.10m
यह भी पढ़ें: 'वह यहां क्यों है?', नासिर हुसैन पाक बल्लेबाज सैम अयूब पर बुरी तरह बरसे, दिया सहवाग का उदाहरण
यह भी पढ़ें: सिर्फ 38 गेंद चला करियर, पर सचिन पर किया "ऐतिहाासिक उपकार ", तेंदुलकर ने फिर ऐसे सालों बाद चुकाया 'ऋण'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं