विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती की बंगाल सरकार में एंट्री, सांस्कृतिक सलाहकार बने, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

मशहूर अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार का सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है. राज्य सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.

मिथुन चक्रवर्ती की बंगाल सरकार में एंट्री, सांस्कृतिक सलाहकार बने, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार बनाए गए
IANS

मशहूर अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार का सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है. इसी के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया. सरकार ने इसके लिए बुधवार को नॉटिफिकेशन जारी किया है.

नॉटिफिकेशन के मुताबिक, मिथुन को सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में तत्काल प्रभाव से सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किया जाता है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हाल में घोषणा की थी कि मिथुन को पश्चिम बंगाल सरकार का सांस्कृतिक सलाहकार बनाया जाएगा. इस पद के साथ ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का भी दर्जा मिलेगा.

मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाल के बिना मान्यता वाले मदरसों को बंद करने का समर्थन किया

अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल में बिना सरकारी मदद और बिना मान्यता वाले मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन किया. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को इसका सही कारण बताया. उन्होंने राज्य भर में 250 से ज्‍यादा मदरसों को बंद करने और 100 अन्य को नोटिस जारी करने के फैसले को सही ठहराया. उन्होंने कहा कि इन अल्पसंख्यक संस्थानों में फंडिंग के तरीकों और क्या वे सही मकसद के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं, इसकी जांच करना जरूरी है.

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, 'जब हम मदरसों की बात करते हैं तो उनके पीछे कोई न कोई जरूर होता है जो उन्हें फंड करता है और चलाता है. वह पैसा सही मकसद के लिए इस्तेमाल हो रहा है या गलत के लिए, यह अब साफ हो जाएगा. देश की सुरक्षा के लिए यह बहुत जरूरी है कि हम इस मामले पर बारीकी से ध्यान दें और इसकी बहुत सख्ती से जांच करें.' उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों के समय इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया था और अब इसे नजरअंदाज़ नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह हमारे देश की सुरक्षा से जुड़ा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithun Chakraborty, Mithun Chakraborty  bengal, Mithun Chakraborty News In Hindi, Mithun Chakraborty Award, Mithun Chakraborty Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com