उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की तस्वीर अगले साल छह महीने में पूरी तरह बदलने वाली है. लखनऊ में 10 से अधिक फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और ओवरब्रिज बन रहे हैं. इससे डालीगंज फ्लाईओवर की तोहफा लखनऊ को दिवाली में मिलेगा. ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ का ये सबसे ऊंचा फ्लाईओवर जनता के लिए खोल दिया जाएगा. सड़क से ऊंचाई करीब 25 मीटर यानी 8 मंजिला इमारत जितना ऊंचा है. दो लेन के इस 1.1 किमी लंबे पुल से डालीगंज तक सफर 2 मिनट में पूरा होगा, पहले इसमें आधे घंटे लगता था. पुराने लखनऊ की लगभग 10 लाख की आबादी को इस फ्लाईओवर से बड़ी राहत मिलेगी.
डालीगंज फ्लाईओवर से ट्रैफिक सुधरेगा
पुराना लखनऊ में चौक, हुसैनाबाद, खदरा, पक्का पुल, मल्लाही टोला और डालीगंज के बेहद घनी आबादी वाले इलाकों को फायदा होगा.सीतापुर रोड, दुबग्गा, बसंतकुंज और IIM रोड के गुजरने वाले वाहनों को सीधा रास्ता मिलेगा.केजीएमयू मेडिकल कॉलेज, लखनऊ विश्वविद्यालय, हनुमान सेतु और केसरबाग के छात्रों-मरीजों और डॉक्टरों को तेज रफ्तार की कनेक्टिविटी मिलेगी. हजरतगंज, निशातगंज, अशोक मार्ग, समतामूलक चौक और गोमती नगर का ट्रैफिक सुधरेगा. पुराने लखनऊ से डालीगंज, निशातगंज जाने में 30 से 45 मिनट के ट्रैफिक जाम की जगह 2-3 मिनट लगेंगे. राज्य सेतु निगम, एनएचएआई और लखनऊ विकास प्राधिकरण एक से डेढ़ साल में 10 फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड चालू करने वाले हैं.
लखनऊ में कितने पुल और फ्लाईओवर
- डालीगंज-पक्का पुल फ्लाईओवर: लगभग 1.5 किमी लंबा, अंतिम चरण में जल्द उद्घाटन
- ला मार्टिनियर कॉलेज से G-20 रोड फ्लाईओवर: गोमती नदी पर 315 करोड़ का 2.3 किमी लंबा 4 लेन फ्लाईओवर
- कैंट से शहीद पथ फ्लाईओवर: मध्य लखनऊ और कैंट से शहीद पथ, इकाना स्टेडियम तक 900 मीटर लंबा फ्लाईओवर
- केसरीखेड़ा रेलवे ओवरब्रिज (कृष्णा नगर, मानक नगर): रेलवे क्रॉसिंग पर जाम खत्म करने के लिए निर्माणाधीन ROB
- अवध चौराहा अंडरपास, फ्लाईओवर: 900 मीटर लंबा प्रोजेक्ट आगरा-दिल्ली रोड का जाम घटाएगा
- लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे (शहीद पथ से बनी, नवाबगंज): लगभग 18 किलोमीटर का एलिवेटेड कॉरिडोर
- कुकरैल-निशातगंज बांध 4 लेन ओवरब्रिज: बंधा रोड और ग्रीन कॉरिडोर को जोड़ने वाला ओवरब्रिज
- हनुमान सेतु के पास 2 लेन ओवरब्रिज: यूनिवर्सिटी रूट और गोमती तट को जोड़ने के लिए
- चारबाग से राजाजीपुरम एलिवेटेड कॉरिडोर: पुराने और नए लखनऊ को जोड़ेगा 2270 करोड़ का एलिवेटेड रूट
- पिपराघाट-शहीद पथ से सुल्तानपुर रोड 4 लेन ओवरब्रिज: सेना की जमीन से मरी माता मंदिर होते हुए अर्जुनगंज, गोमती नगर तक विस्तार
डालीगंज फ्लाईओवर का उद्घाटन जल्द
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने फ्लाईओवर उद्घाटन के इंतजामों का जायजा लिया है. टीले वाली मस्जिद के पास एक सर्किल भी बनाया जाएगा, ताकि फ्लाईओवर चढ़ने में कोई दिक्कत न हो. मरी माता मंदिर के पास रोटरी में बदलाव कर उसे 4 लेन के पैसेज में बदला जाएगा. इससे फ्लाईओवर पर चढ़ने और उतरने वाले वाहनों को कोई जाम न मिले. इस रोटरी और एप्रोच रोड का डिजाइन IIT-BHU और VNIT नागपुर की एक्सपर्ट टीमों के ज्वाइंट सर्वे के आधार पर होगा.
गोमती नगर पुराने पुल पर आवाजाही बंद
गोमती नदी पर नया पुल चालू होते ही पुराने पक्का पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद हो जाएगी. पैदल यात्रियों के लिए पुराने पक्का पुल को तैयार किया जाएगा. पर्यटकों के लिए पेडेस्ट्रियन ब्रिज नदी की खूबसूरती को निहारने और सेल्फी प्वाइंट का केंद्र बनेगा.फ्लाईओवर का स्ट्रक्चर तैयार के साथ सड़क निर्माण और स्ट्रीट लाइट का काम हो रहा है. अक्टूबर के आखिरी तक सारा निर्माण कार्य पूरा कर 8 नवंबर को दीपावली के पहले ये खोल दिया जाएगा. इससे पुल से समतामूलक चौराहे तक सीधी सिग्नल फ्री आवागमन होगा.पुराने लखनऊ की 10 लाख आबादी को फ्लाईओवर पर चढ़ने-उतरने वाले ट्रैफिक के लिए इंटीग्रेटेड टीले वाली मस्जिद के पास बनेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं