विज्ञापन

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप पर तोड़ी चुप्पी, दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन बनीं चैंपियन, पढ़ें Sports की Top-10 खबरें

ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया, जबकि वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज स्टेज III में मेजबान भारत ने कुल 15 मेडल जीते, जिनमें चार गोल्ड, तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. आइए जानते हैं खेल जगत की आज की बड़ी खबरें क्या-क्या हैं.

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप पर तोड़ी चुप्पी, दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन बनीं चैंपियन, पढ़ें Sports की Top-10 खबरें
Ishan kishan Rohit Sharma
IANS

क्रिकेट से लेकर हॉकी, एथलेटिक्स समेत खेल जगत में आज कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरी हैं.कहीं बड़े टूर्नामेंट को लेकर तस्वीर साफ हुई है, तो कहीं खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फिटनेस ने ध्यान खींचा है. ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल का सूखा खत्म करते हुए दलीप ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया. वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने के सवाल पर रोहित शर्मा ने जवाब दिया है. भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान को 19-0 से हराकर महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. आइए विस्तार से जानते हैं खेल जगत की आज की बड़ी खबरें क्या-क्या हैं.

क्या रोहित शर्मा 2027 विश्व कप खेलेंगे?

पिछले कुछ समय से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लगातार सुर्खियों में चल रहे हैं. कभी  उनके संन्यास से जुड़ी खबरें आती हैं, तो कभी मिशन 2027 विश्व कप में स्थिति को लेकर, तो कभी कुछ. हाल ही में रिव्यू मीटिंग के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया ने भी रोहित का पूरा समर्थन किया था, लेकिन पिछले बहुत लंबे  समय से चुप्पी साधे पूर्व कप्तान ने अब खुद इस विषय पर स्थिति साफ कर दी है  गुरुवार को यह पूछे जाने पर कि क्या वह उस समय वनडे विश्व कप खेलेंगे, जवाब देते हुए कहा कि अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है. पूर्व कप्तान की ओर से यह एक लाइन का जवाब यहां एक कार्यक्रम के इतर आया, जो कि इस बात को लेकर लग रही अटकलों और उनके करियर के आगे के रास्ते के बीच आया एक बड़ा बयान है, क्योंकि वह अब T20I और टेस्ट प्रारूप नहीं खेलते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

पाकिस्तान को रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान को 19-0 से हराकर महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. भारत ने शुरू से लेकर आखिर तक दबदबा बनाए रखा और अटैकिंग गेम का नजारा पेश करते हुए टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत में से एक दर्ज की. भारत ने जहां 19 गोल किए, 18 पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया, वहीं पाकिस्तान एक भी गोल, पेनल्टी कॉर्नर या पेनल्टी स्ट्रोक हासिल नहीं कर पाया. यहां पढ़ें पूरी खबर

ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने रचा इतिहास

ईस्ट जोन ने पिछले 12 सेशन में अपने दबदबे को 13 साल बाद दिलीप ट्रॉफी की जीत में बदला. गुरुवार को फाइनल के पांचवें और आखिरी दिन, उन्होंने पहली पारी में मिली भारी बढ़त के दम पर साउथ ज़ोन को हरा दिया. ईस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 388 रन बनाए, जिससे उनकी कुल बढ़त 760 रन हो गई, हालांकि मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. मोहम्मद कौनीयन कुरैशी ने इस मैच में नाबाद 116 रन बनाकर शतक लगाने वालों की लिस्ट में अपना नाम शामिल किया. यह उनके दो मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर का पहला शतक था. यहां पढ़ें पूरी खबर

जसप्रीत बुमराह अफगान सीरीज और एशियन गेम्स के लिए लिए फिट घोषित

टीम इंडिया के स्टार पेसर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) ने टीम इंडिया के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली सीरीज और एशियन गेम्स के लिए फिट घोषित कर दिया है, तो वहीं चोटिल चल रहे हर्षित राणा दोनों ही बड़ी प्रतियोगिताओं से बाहर हो गए हैं. हर्षित राणा की जगह चयन समिति ने अफगान सीरीज और एशियन गेम्स दोनों के  लिए ही मीडिय पेसर यश ठाकुर को टीम में जगह दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर

वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज स्टेज में भारत ने जीते 15 मेडल

अहमदाबाद में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज स्टेज III में मेजबान भारत ने कुल 15 मेडल जीते, जिनमें चार गोल्ड, तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. हालांकि, मेडल टैली में भारत चेक रिपब्लिक के बाद दूसरे स्थान पर रहा, जिसने पांच गोल्ड मेडल जीते थे. चीन दो गोल्ड, छह सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा. यहां पढ़ें पूरी खबर

स्मृति मंधाना के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के पास विमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में अगर मंधाना 69 रन बना लेती हैं, तो वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन जाएंगी. स्मृति मंधाना इस समय महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 174 मैचों में 30.65 की औसत से 4,690 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 35 अर्धशतक निकले हैं. मंधाना ने टी20I करियर में 634 चौके और 95 छक्के भी लगाए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

NDTV EXCLUSIVE- एशियाड से पहले नागोया में बाढ़ को लेकर कितनी फ़िक्र?

18-19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियाड और पैरा-एशियाड से पहले जापान के नागोया शहर में मूसलाधार बारिश बाढ़ की तस्वीरों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों की फ़िक्र बढ़ी हुई है. भारतीय अधिकारी जापान पहुंच चुकी बॉक्सिंग और स्विमिंग टीम से भी लगातार संपर्क में हैं. जापान में भारत की राजदूत नग़मा मोहम्मद मलिक ने भारतीय ओलिंपिक संघ-IOA के अधिकारियों से आज सुबह बातकर उन्हें वहां के हालात को लेकर जानकारियां दीं हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

 मानव सुथार का काउंटी क्रिकेट में तहलका

कुछ महीने पहले ही अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार टेस्ट आगाज करने वाले और हाल ही में श्रीलंकाई बल्लेबाजों के खिलाफ शानदार बॉलिंग करने वाले लेफ्टी स्पिनर मानव सुथार ने दिखाया है कि वह इंग्लिश धरती पर भी बल्लेबाजों को अपने घुमाव से गच्चा दे सकते हैं. उनकी टीम वार्विकशायर ने कॉर्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए काउंटी चैंपियनशिप मुकाबले में ग्लेमॉर्गन के खिलाफ एक पारी और 257 रनों से शानदार जीत दर्ज की.  और इसमें मानव सुथार ने भी अच्छा असर छोड़ते हुए महज 15 गेंदों में बिना कोई रन दिए 3 विकेट लिए.  उनके अलावा एथन बांबर और एड बर्नार्ड ने दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट लिए. इस प्रदर्शन से वॉर्विकशायर ने मेजबान टीम को दो पारियों में क्रमश: 69 और 65 रनों पर ढेर कर दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर

टीम इंडिया 3 साल में व्हाइट-बॉल के दोनों फॉर्मेटों में बेमिसाल

वनडे क्रिकेट में भारत का वर्चस्व लगातार कायम है. 50 ओवर के फॉर्मेट में पिछले 35 महीनों से दुनिया की बड़ी से बड़ी टीम भी भारत से नंबर एक का ताज नहीं छिन सकी है। सिर्फ वनडे ही नहीं, बल्कि क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी20 में भी भारत का दबदबा लगातार बना हुआ है. वनडे क्रिकेट में भारतरीय टीम की बादशाहत सितंबर 2023 से कायम है. भारत ने पाकिस्तान से नंबर एक की कुर्सी छीनी थी और उसके बाद से किसी भी टीम को इस पोजीशन के आस-पास तक नहीं भटकने दिया है. भारतीय टीम के अभी कुल 116 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. भारत के बाद फिलहाल आईसीसी की ताजा रैंकिंग में न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर है, जिसके कुल रेटिंग प्वाइंट 109 हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया 102 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है. यहां पढ़ें पूरी खबर

दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल मुकाबला हुआ ड्रॉ

दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल मुकाबला छह सितंबर से 10 सितंबर के बीच चेन्‍नई में खेला गया. जहां फाइनल मैच ड्रॉ होने के बावजूद ईस्ट जोन की टीम खिताब अपने हाथ में उठाने में कामयाब रही. जिसके बाद फैंस के बीच बहस शुरू हो गई है. हर कोई जानना चाहता है कि फाइनल मुकाबला ड्रॉ होने के बावजूद आखिरकार ईस्ट जोन की टीम चैंपियन कैसे बन गई? अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं, जो कुछ इस प्रकार है- यहां पढ़ें पूरी खबर

ये भी पढ़ें-  चिंतामन राव कॉलेज से ग्रेजुएशन, साइंस पढ़ने का था सपना, एक सलाह ने बदल दी स्मृति मंधाना की जिंदगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com