विज्ञापन

NDTV EXCLUSIVE- एशियाड से पहले नागोया में बाढ़ को लेकर कितनी फ़िक्र? ‘भारतीय बॉक्सर्स ने की जमकर ट्रेनिंग

नागोया शहर के हालात को लेकर भारतीय अधिकारी फिक्रमंद हैं. जापान के नागोया शहर में 19 सितंबर 2026 से शुरू होने वाले हैं एशियाड.

NDTV EXCLUSIVE- एशियाड से पहले नागोया में बाढ़ को लेकर कितनी फ़िक्र? ‘भारतीय बॉक्सर्स ने की जमकर ट्रेनिंग
नागोया शहर में 19 सितंबर 2026 से शुरू होने वाले हैं एशियाड

18-19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियाड और पैरा-एशियाड से पहले जापान के नागोया शहर में मूसलाधार बारिश बाढ़ की तस्वीरों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों की फ़िक्र बढ़ी हुई है. भारतीय अधिकारी जापान पहुंच चुकी बॉक्सिंग और स्विमिंग टीम से भी लगातार संपर्क में हैं. जापान में भारत की राजदूत नग़मा मोहम्मद मलिक ने भारतीय ओलिंपिक संघ-IOA के अधिकारियों से आज सुबह बातकर उन्हें वहां के हालात को लेकर जानकारियां दीं हैं. 

‘वक्त पर ही होगी ओपनिंग सेरेमनी'

नागोया शहर के हालात को लेकर भारतीय अधिकारी फ़िक्रमंद हैं और वहां के हालात का लगातार जायज़ा ले रहे हैं. NDTV से EXCLUSIVE बात करते हुए भारतीय ओलिंपिक संघ- IOA के CEO रघुराम अय्यर कहते हैं, “नागोया के मेयर इचिरो हिरोसावा ने कहा है कि हालात उतने नहीं बिगड़े हैं कि एशियाड पर असर पड़ सके. हम भारतीय खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे हैं. एक-दो टीमें जो वहां गई हैं, वो ट्रेनिंग कर रही है. इसलिए फ़िलहाल फ़िक्र करने की ज़रूरत नहीं है.”

NDTV से EXCLUSIVE बात करते हुए टीम के शेफ़-डि-मिशन सहदेव यादव कहते हैं, “हमारी आज सुबह भी जापान में ZOOM पर अधिकारियों से बात हुई है. मैं 13 तारीख़ को जापान जा रहा हूं. टीमें भी अपने वक्त पर ही जाएंगी. हमें बताया गया है कि वक्त से पहले हालात ठीक हो जाएंगे.”

हालांकि ख़बरों के मुताबिक बाढ़ की वजह से 4000 एथलीटों और सपोर्ट स्टाफ़ को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है. स्टेडियम और ट्रेनिंस सेंटर्स को भी सुरक्षित बया जा रहे हैं और उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा है. नागोया के मेयर इचिरो हिरोसावा ने रॉयटर्स के रिपोर्टर से कहा, “हालात इतने नहीं बिगड़े हैं कि 19 तारीख़ की ओपनिंग सेरेमनी पर असर पड़ सके.” उन्होंने ये भी कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए गेम्स के आयोजन में कोई मुश्किल नहीं होगी. 

136 साल में सबसे ज़्यादा बारिश 

जापान के नागोया शहर में 19 सितंबर 2026 से शुरू होने वाले एशियाड से 10 दिन पहले, 8 सितंबर को रिकॉर्ड मूसलाधार बारिश के कारण भयंकर बाढ़ की हालत बनने लगी थी. टोक्यो से करीब 350 किलोमीटर दूर आइची-नागोया में 8 सितंबर मंगलवार को सिर्फ़ घंटे में 104.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. ये नागोया में 136 साल बाद (1890 के बाद) एक घंटे में रिकॉर्ड की गई सबसे ज़्यादा बारिश है. 

‘जापानी ड्रेनेज सिस्टम का जवाब नहीं'

नागोया शहर के सैकड़ों घर-सड़क पानी में डूब गए और इससे सड़क और मेट्रो यातायात पर भी असर पड़ा. लेकिन शहर का ड्रेनेज सिस्टम इतना शानदार बताया जा रहा है कि पानी तेजी से निकल रहा है और हालात फिर से नॉर्मल हो रहा है. 

भारतीय बॉक्सिंग संघ-BFI के CEO कर्नल अरुण मलिक NDTV से EXCLUSIVE करते हुए कहते हैं, “भारतीय बॉक्सिंग टीम नागोया के दक्षिण में निशियो (NISHIO) में तैयारी कर रही है. टीम ने आज भी ट्रेनिंग की है. वहां बारिश का कोई ख़ास असर नहीं है. हमारी टीम के खिलाड़ी, कोच, सपोर्ट स्टाफ़ सब बेहद सुरक्षित हैं. फिक्र की कोई बात नहीं है.”

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com