विज्ञापन

टीम इंडिया 3 साल में व्हाइट-बॉल के दोनों फॉर्मेटों में बेमिसाल, आंकड़े तूफानी, जीत प्रतिशत है सुपर से ऊपर

यह कहना गलत नहीं होगा कि पिछले 3 साल में व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में बारत ने नए मानक स्थापित किए हैं. और आंकड़े इसकी पूरी गवाही दे रहे हैं

टीम इंडिया 3 साल में व्हाइट-बॉल के दोनों फॉर्मेटों में बेमिसाल, आंकड़े तूफानी, जीत प्रतिशत है सुपर से ऊपर
Team India: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 टीम को अच्छी सफलता मिली
source: X

वनडे क्रिकेट में भारत का वर्चस्व लगातार कायम है. 50 ओवर के फॉर्मेट में पिछले 35 महीनों से दुनिया की बड़ी से बड़ी टीम भी भारत से नंबर एक का ताज नहीं छिन सकी है। सिर्फ वनडे ही नहीं, बल्कि क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी20 में भी भारत का दबदबा लगातार बना हुआ है. वनडे क्रिकेट में भारतरीय टीम की बादशाहत सितंबर 2023 से कायम है. भारत ने पाकिस्तान से नंबर एक की कुर्सी छीनी थी और उसके बाद से किसी भी टीम को इस पोजीशन के आस-पास तक नहीं भटकने दिया है. भारतीय टीम के अभी कुल 116 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. भारत के बाद फिलहाल आईसीसी की ताजा रैंकिंग में न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर है, जिसके कुल रेटिंग प्वाइंट 109 हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया 102 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है.

साल 2023 से अभी तक दमदार प्रदर्शन

साल 2023 से लेकर अब तक 50 ओवर के फॉर्मेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा है. 2023 में टीम इंडिया ने कुल 35 वनडे मैच खेले और इस दौरान 27 मुकाबलों में जीत हासिल की, जबकि महज 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. साल 2024 में भारतीय टीम ने सिर्फ 3 ही वनडे मुकाबले खेले. इस दौरान टीम को 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, तो एक मुकाबला टाई रहा. टीम इंडिया के लिए साल 2025 वनडे फॉर्मेट में बेमिसाल रहा साल की शुरुआत में ही भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाते हुए अपनी बादशाहत साबित की.

जीत का प्रतिशत बहुत ही शानदार

साल 2025 में भारत ने कुल मिलाकर 14 वनडे मुकाबले खेले और टीम को 11 में जीत नसीब हुई. सिर्फ 3 ही मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. भारत का जीत प्रतिशत 78.57 का रहा. साल के आखिरी में बीसीसीआई ने रोहित शर्मा के हाथों से वनडे टीम की कमान लेकर शुभमन गिल के हाथों में सौंपी.

गिल की कप्तानी में भले ही टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वनडे सीरीज में हार मिली, पर इस साल टीम  का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा. साल 2026 में भारत ने अभी तक कुल 9 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान टीम को 5 में जीत, जबकि 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. इस दौरान भारत को इंग्लैंड की सरजमीं पर वनडे सीरीज गंवानी पड़ी. हालांकि, नए-नवेले कप्तान गिल की अगुवाई में भारत ने इस फॉर्मेट में हर बड़ी टीम को कड़ी टक्कर जरूर दी है.

टी20 फॉर्मेट में भी दुनिया पर दबदबा

टी20 में भी भारत का दबदबा लगातार कायम रखा है. भारतीय टीम फरवरी 2022 से क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में जुलाई 2026 तक नंबर वन रही. इसके बाद इंग्लैंड के हाथों पांच मैचों की टी20 सीरीज 0-4 से गंवाने के बाद टीम की 1600 दिनों से चली आ रही बादशाहत कुछ दिनों के लिए इंग्लिश टीम ने खत्म की. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में बड़ी जीत के साथ ही भारत ने एक बार फिर टी20 के किंग का ताज पहन लिया.

लगातार दो विश्व कप जीते भारत ने

टी20 फॉर्मेट में नंबर वन रहते हुए भारत ने लगातार दो बार टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया. 2024 में रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन बनाया, तो 2026 में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बनी. भारत पहला ऐसा देश बना, जिसने सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव किया और अपने ही घर में टी20 वर्ल्ड कप जीता.

साल 2023 में तूफानी था जीत प्रतिशत

साल 2023 में भारत ने खेले 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में कुल 15 मैच जीते, जबकि 7 में हार का सामना किया. वहीं, 2024 में टीम का प्रदर्शन बेहद उम्दा रहा. इस साल टीम इंडिया ने खेले 26 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 22 में जीत दर्ज की और टीम का जीत प्रतिशत 92.30 का रहा. साल 2025 में भारत ने खेले कुल 21 टी20 मैचों में से 15 में जीत हासिल की, जबकि 3 में टीम को हार का सामना करना पड़ा। दो मुकाबले बेनतीजा रहा, तो एक मैच टाई रहा, जिसमें सुपर ओवर में जीत भारत के पक्ष में ही आई. 2026 में भारत ने अब तक कुल 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान भारत को 15 में जीत मिली है, तो 8 मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है.

F & Q: Frequently Asked Questions

प्र.1: वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम का मौजूदा प्रदर्शन कैसा है और शीर्ष स्थान पर कौन सी टीमें हैं?

उत्तर: भारतीय टीम सितंबर 2023 से वनडे क्रिकेट में नंबर-1 स्थान पर कायम है. आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारत 116 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि न्यूजीलैंड (109 अंक) दूसरे और ऑस्ट्रेलिया (102 अंक) तीसरे नंबर पर है.

प्र.2: साल 2023 से 2026 तक वनडे क्रिकेट में भारत का साल-दर-साल प्रदर्शन कैसा रहा है?

उत्तर:

प्र.2: साल 2023 से 2026 तक वनडे क्रिकेट में भारत का साल-दर-साल प्रदर्शन कैसा रहा है?

उत्तर: 2023: 35 मैचों में से 27 में जीत और 7 में हार

2024: केवल 3 मैच खेले (2 में हार, 1 टाई)

2025: 14 मैचों में 11 जीत और 3 हार (78.57% जीत दर) के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता

2026: अब तक 9 मैचों में से 5 में जीत और 4 में हार

प्र.3: वनडे टीम की कप्तानी में क्या बदलाव हुआ और इसका प्रदर्शन पर क्या प्रभाव पड़ा?

उत्तर: साल 2025 के अंत में बीसीसीआई ने रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया. गिल की कप्तानी में भारत को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की धरती पर सीरीज में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने हर बड़ी टीम को कड़ी टक्कर दी.

प्र.4: T20I फॉर्मेट में भारतीय टीम की बादशाहत का रिकॉर्ड कैसा रहा है?

उत्तर: भारतीय टीम फरवरी 2022 से जुलाई 2026 तक लगातार 1600 दिनों तक T20I में नंबर-1 स्थान पर रही. इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद यह ताज कुछ समय के लिए छिना था, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20I में बड़ी जीत दर्ज करके भारत ने फिर से नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया.

प्र.5: भारत ने T20 विश्व कप में कौन सा ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है?

उत्तर: भारत ने लगातार दो बार T20 विश्व कप जीता (2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में और 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में). भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बना जिसने सफलतापूर्वक अपने T20 विश्व कप खिताब का बचाव किया और अपनी ही सरजमीं पर इसे जीता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Singh Gill, Shreyas Santosh Iyer, Vaibhav Sooryavanshi, India, Cricket, Board Of Control For Cricket In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com