कुछ महीने पहले ही अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार टेस्ट आगाज करने वाले और हाल ही में श्रीलंकाई बल्लेबाजों के खिलाफ शानदार बॉलिंग करने वाले लेफ्टी स्पिनर मानव सुथार ने दिखाया है कि वह इंग्लिश धरती पर भी बल्लेबाजों को अपने घुमाव से गच्चा दे सकते हैं. उनकी टीम वार्विकशायर ने कॉर्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए काउंटी चैंपियनशिप मुकाबले में ग्लेमॉर्गन के खिलाफ एक पारी और 257 रनों से शानदार जीत दर्ज की. और इसमें मानव सुथार ने भी अच्छा असर छोड़ते हुए महज 15 गेंदों में बिना कोई रन दिए 3 विकेट लिए. उनके अलावा एथन बांबर और एड बर्नार्ड ने दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट लिए. इस प्रदर्शन से वॉर्विकशायर ने मेजबान टीम को दो पारियों में क्रमश: 69 और 65 रनों पर ढेर कर दिया.
What a spell 🪄
— Bears (@WarwickshireCCC) September 9, 2026
🐻 #YouBears pic.twitter.com/uEnQTrFixs
तीनों ही बल्लेबाज बोल्ड !
भारतीय स्पिनर की बात करें, तो उन्होंने केवल 15 गेंदें फेंकी और बिना कोई रन दिए तीन विकेट चटकाए. सुथार ने ग्लेमॉर्गन की पहली पारी को 69 रनों पर समेटने के लिए अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर मीर हमजा को बोल्ड किया. इसके बाद 24 वर्षीय गेंदबाज ने दूसरी पारी में एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए. जिसमें उन्होंने क्रिस कुक और जेमी मैक्लरॉय को आउट किया और अपने स्पेल को दो ओवरों में 2-0 के आंकड़े के साथ समाप्त किया.शुभमन ने तीनों ही बल्लेबाजों को आउट किया
सीजन में शानदार फॉर्म में हैं मानव
सुथार इस सत्र में गेंद से शानदार फॉर्म में रहे हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट पदार्पण (डेब्यू) पर सात विकेट (जिसमें एक छह विकेट हॉल शामिल था) लेकर जलवा बिखेरा, इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में 16 विकेट लिए थे. वार्विकशायर के लिए काउंटी चैंपियनशिप के चार मैचों की आठ पारियों में 21 शिकार किए हैं. इसमें समरसेट के खिलाफ एक पांच विकेट हॉल शामिल है. उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए पांच पारियों में 123 रनों का योगदान भी दिया है, जिसमें 37 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है.
वार्विकशायर द्वारा काउंटी चैंपियनशिप खिताब की दौड़ जारी रखने के साथ, सुथार के सत्र के बाकी बचे दो मैचों (एसेक्स और लीसेस्टरशायर के खिलाफ) में भी खेलने की उम्मीद है. टीम 12 मैचों के बाद 184 अंकों के साथ डिवीजन वन अंक तालिका में शीर्ष पर हैं, जो दूसरे स्थान पर मौजूद समरसेट से 11 अंक अधिक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं