विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह अफगान सीरीज और एशियन गेम्स के लिए लिए फिट घोषित, हर्षित राणा बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह

हर्षित राणा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अच्छी प्रगति कर रहे थे, लेकिन मैच प्रैक्टिस के दौरान एक बार फिर से चोटिल हो गए. और वह ताजा फिटनेस टेस्ट पास करने में नाकाम रहे

जसप्रीत बुमराह अफगान सीरीज और एशियन गेम्स के लिए लिए फिट घोषित, हर्षित राणा बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह
जसप्रीत बुमराह का फिट होना टीम गिल के लिए अच्छी खबर है
source: X

टीम इंडिया के स्टार पेसर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) ने टीम इंडिया के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली सीरीज और एशियन गेम्स के लिए फिट घोषित कर दिया है, तो वहीं चोटिल चल रहे हर्षित राणा दोनों ही बड़ी प्रतियोगिताओं से बाहर हो गए हैं. हर्षित राणा की जगह चयन समिति ने अफगान सीरीज और एशियन गेम्स दोनों के  लिए ही मीडिय पेसर यश ठाकुर को टीम में जगह दी है. 

हर्षित राणा की जगर यश ठाकुर

राणा  बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपने रिहैब के दौरान अच्छी प्रगति कर रहे थे, लेकिन 7 सितंबर को एक मैच सिमुलेशन के दौरान गेंदबाजी करते समय उन्हें रेक्टस फेमोरिस (मांसपेशियों) में खिंचाव आ गया और इसके बाद वह बाहर हो गए. वहीं, विदर्भ के 27 वर्षीय तेज गेंदबाज यश ने हाल ही में जुलाई में भारत के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान अपना T20I पदार्पण (डेब्यू) किया था. उन्होंने दो मैच खेले और चार विकेट लिए. वह 50 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैचों में खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 7.04 की प्रभावशाली इकोनॉमी रेट से 81 विकेट लिए हैं.

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कपतान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर

2026 एशियन गेम्स के लिए  अपडेटेड टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर

F & Q: Frequently Asked Questions

प्र.:- 1: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स से बाहर होने वाले चोटिल खिलाड़ी कौन हैं?

उ.:- तेज गेंदबाज हर्षित राणा बाहर हो गए हैं. 

प्र.:- 2: हर्षित राणा के स्थान पर भारतीय टीम में किसे शामिल किया गया है?

उ.:- विदर्भ के 27 वर्षीय मीडियम पेसर यश ठाकुर को

प्र.:- 3: हर्षित राणा किस कारण से टीम से बाहर हुए हैं?

उ.:- 7 सितंबर को मैच सिमुलेशन के दौरान गेंदबाजी करते समय उनकी रेक्टस फेमोरिस (मांसपेशियों) में खिंचाव आ गया था.

प्र.:- 4: यश ठाकुर का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रदर्शन कैसा रहा है?

उ.:- उन्होंने 50 मैचों में 7.04 की इकोनॉमी रेट से 81 विकेट लिए हैं.

प्र.:- 5: अफगानिस्तान टी20 सीरीज और 2026 एशियन गेम्स दोनों के लिए भारतीय टीम का कप्तान और उप-कप्तान किसे बनाया गया है?

उ.:- श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com