विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2022

चुनाव में टिकट न मिलने पर कोई रोया तो कोई आत्महत्या करने पार्टी दफ्तर पहुंचा, UP में अजब तमाशा

कोई टिकट न मिलने से फूट-फूट कर रो रहा है तो कोई आत्मदाह करने पार्टी कार्यालय पहुंच गया. मुजफ्फरनगर के नेता अरशद राणा हैं, जिनके थाने में फूट-फूट कर रोने के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं.

चुनाव में टिकट न मिलने पर कोई रोया तो कोई आत्महत्या करने पार्टी दफ्तर पहुंचा, UP में अजब तमाशा
यूपी विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर मारामारी
नई दिल्ली:

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में वैसे तो हर राज्य में बड़ी पार्टियों के टिकटों को लेकर मारामारी देखने को मिल रही है, लेकिन यूपी में चुनावी टिकट को लेकर जद्दोजहद सारी हदें पार करती दिख रही है. यूपी के पहले चरण के लिए सभी पार्टियों ने करीब करीब अपने टिकट घोषित कर दिए हैं. विधानसभा चुनाव के टिकट की घोषणा के बाद खासा बवाल मचा है. कोई टिकट न मिलने से फूट-फूट कर रो रहा है तो कोई आत्मदाह करने पार्टी कार्यालय पहुंच गया.इन्हीं में शामिल मुजफ्फरनगर के नेता अरशद राणा हैं, जिनके थाने में फूट-फूट कर रोने के वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो
रहे हैं.

'सपा से जुड़े लोग दंगा करते हैं', BJP से पाला बदलने वालों पर बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

राणा ने कहा, मेरा तमाशा बनाया गया है. मैंने इतने सारे होर्डिंग लगवाकर पैसा खर्च किया. मुजफ्फर नगर के थाने में पुलिस को शिकायत देते हुए अरशद राणा रो पड़े थे. वो बीएसपी से टिकट मांग रहे थे, लेकिन चरथावल से जब उनको टिकट नहीं मिला तो बीएसपी के पदाधिकारियों पर उन्होंने 66 लाख लेने के आरोप जड़ दिए.अरशद राणा ने कहा कि दिल्ली तक होर्डिंग्स लगवाने के लिए वो 50 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं. टिकट न मिलने पर रोने वाले ये इकलौते नेता नहीं है.

अलीगढ़ में सपा के नेता ठाकुर आदित्य भी रविवार को पार्टी आफिस के सामने रोने लगे.वो छर्रा विधानसभा से टिकट मांग रहे थे. लेकिन जब वहां से पूर्व  विधायक राकेश सिंह का टिकट फाइनल हो गया तो पहले उन्होंने पार्टी आफिस के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की फिर फफक कर रोने लगे. सपा नेता आदित्य सिंह ने कहा, मैं समर्पित कार्यकर्ता हूं, इतने दिनों से लगा हूं टिकट का आश्वासन मिला था.

टिकट मिलने के बाद कहीं खुशी कहीं गम का माहौल है तो कहीं लोग पुरानी सियासी दुश्मनी निकालने की योजना बनाते दिख रहे हैं. लेकिन भारत में हो रहे चुनाव का यही रंग इसे अनोखा बनाता है. लेकिन अभी ये चुनाव की शुरुआत है. देखते जाइए आगे-आगे हमारे नेता क्या गुल खिलाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Assembly Elections 2022, Election Fight, UP Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com