विज्ञापन

बच्चे 9 से 6 बजे तक पढ़ेंगे तो पागल हो जाएंगे...बिहार में MLC प्रत्याशी का गजब बयान

Bihar MLC Election News: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है. इस बीच तिरहुत स्नातक सीट से MLC बंशीधर ब्रजवासी ने राज्य के शिक्षा मंत्री को लेकर एक विवादित बयान दिया है.

बच्चे 9 से 6 बजे तक पढ़ेंगे तो पागल हो जाएंगे...बिहार में MLC प्रत्याशी का गजब बयान
बिहार में MLC प्रत्याशी बंशीधर ब्रजवासी का विवादित बयान (फोटो:NDTV)
  • बिहार में एमएलसी प्रत्याशी बंशीधर ब्रजवासी ने एक गजब बयान दिया है.
  • बंशीधर ब्रजवासी का कहना है कि स्कूलों का समय 9 से 4 नहीं होना चाहिए.
  • बंशीधर ब्रजवासी का कहना है कि स्कूलों का समय 4 घंटे से ज्यादा नहीं रहना चाहिए.

बिहार की तिरहुत स्नातक सीट से एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी का एक बयान चर्चा में बना हुआ है. उनका कहना है कि 'मैं अगर शिक्षा मंत्री होता तो 4 घंटे से ज्यादा की पढ़ाई पर रोक लगा देता. क्योंकि 4 घंटे के बाद शिक्षक इधर-उधर दिमाग लगाते हैं और मोबाइल चलाते हैं , अगर शिक्षा मंत्री इतना देर तक पढ़ाई किए होते तो आज नेता नहीं आक्सफोर्ड मे प्रोफेसर होते. सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक क्लास लगाई जाती है. इतनी देर कौन पढ़ता है, इतने में तो पागल हो जाएंगे. इस दौरान उन्होंने बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर भी जमकर निशाना साधा है. 

बंशीधर ब्रजवासी का बयान 

बंशीधर ब्रजवासी ने एमएलसी चुनाव प्रचार के दौरान कहा 'अगर हम बिहार के शिक्षा मंत्री होते तो चार घंटा से ज्यादा पढ़ाई करने पर रोक लगा देते, वंशीधर ने कहा कि पहले ही 9 से लेकर 4 तक क्लास चलती है और 2 घंटा और हो गया तो 9 से 6 हो जाएंगे इतना देर तक कौन पढ़ता है. क्लास 1 और 2 के बच्चों को इतना देर तक पढ़ाएंगे तो वह पागल ही हो जाएगा.'

शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी पर साधा निशाना 

वंशीधर ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा 'शनिवार के दिन हाफ टाइम स्कूल संचालित होने का क्रेडिट लेना चाहते हैं, खुद और अपने अधिकारी और छोटे नेता को  देना चाहते हैं. लेकिन इसका असली हकदार है बिहार के मुख्यमंत्री साम्राट चौधरी जिन्होंने फैसला लिया है और लेटर जारी करवाया है. बिहार के शिक्षा मंत्री सम्राट चौधरी को बदनाम करना चाहते हैं. उनके इस बयान के बाद बिहार में राजनीतिक पारा गर्माता जा रहा है. 

निर्दलीय प्रत्याशी हैं बंशीधर ब्रजवासी

एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी बिहार के वैशाली जिले के गोरौल पहुंचे थे. यहां की तिरहुत क्षेत्र से स्नातक सीट से वह एमएलसी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे हैं. वह इस सीट से मौजूदा एमएलसी हैं, ऐसे में निर्दलीय चुनाव में पूरा जोर लगा रहे हैं, लेकिन गुरुवार को दिया गया उनका बयान चर्चा में बना हुआ है.

ये भी पढ़ेंः बिहार की 8 MLC सीटों पर वोटिंग... NDA और INDIA में बिखराव! PK का लिटमस टेस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar MLC Election, Bihar Mlc Election 2026, Bihar MLC Election Controversy, Tirhut Division, Bihar Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com