लखनऊ के शिवा शर्मा की मौत के मामले में अब सियासत भी तेज हो गई है. इसे लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार सरकार पर हमलावर हैं. अब उन्होंने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है. श्रद्धा दुबे का नाम लेते हुए अखिलेश यादव ने 'श्रद्धा' और 'आस्था' के जरिए सरकार पर तंज कसा. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी श्रद्धा और आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है और सरकार अपने लोगों को बचाने में जुटी है.
अखिलेश यादव ने कहा, 'श्रद्धा रखिए बस जी, आस्था रखिए बस, लेकिन भाजपाई तो ऐसे हैं कि श्रद्धा और आस्था से ही खिलवाड़ कर लेते हैं भाई. यहां NDA मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़ हुई, अब ये वाली श्रद्धा से खिलवाड़ हो रही है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
विकास दुबे का जिक्र कर साधा निशाना
उन्होंने विकास दुबे मामले का जिक्र करते हुए कहा, 'याद कीजिए, विकास दुबे की गाड़ी नहीं पलटी थी, इन्होंने पलटने से बचाई थी.'
अखिलेश यादव ने आगे कहा, 'ये जो श्रद्धा के प्रति श्रद्धा है, वो अपनी सरकार बचाने के लिए श्रद्धा रखे हुए हैं.'
शिवा शर्मा हत्याकांड में अन्य लोगों की संभावित भूमिका को लेकर भी अखिलेश यादव ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा, 'व्यक्तिगत मामलों में हम जाना नहीं चाहते, लेकिन सुना है बहुत सारे अधिकारी, बहुत सारे लोगों का नाम आ सकता है, अगर आप लोग सही तरीके से काम करो तो.'
अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दावों और अपने लोगों को बचाने के आरोपों के बीच विरोधाभास होने की बात कही. उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि अपराधियों को नहीं छोड़ा जाएगा, लेकिन अपने लोगों को बचाने के लिए सब कुछ करेगी.
यह भी पढ़ें | 11 दिन, लखनऊ से नेपाल.. फिर नागपुर तक भागमभाग, शिवा शर्मा मौत की आरोपी श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी की कहानी
क्या है पूरा मामला?
लखनऊ के कैफे मालिक शिवा शर्मा की 9 अक्टूबर को मौत हो गई थी. वह लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट की बालकनी से गिर गए थे. यह वही फ्लैट था जहां शिवा और श्रद्धा लिव-इन में रहते थे.
श्रद्धा ने दावा किया था कि यह सुसाइड है. लेकिन शिवा की मां रंजना शर्मा ने हत्या का आरोप लगाया था. उन्होंने आरोप लगाया कि शिवा के शरीर पर टॉर्चर के निशान थे.
शिवा की मां रंजना शर्मा की शिकायत पर हजरतगंज थाने में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश पर हत्या का केस दर्ज किया गया था.
मामले में आरोपी श्रद्धा, रश्मि और ड्राइवर दानिश 11 दिन तक फरार थे. तीनों नेपाल भी चले गए थे. लेकिन 11वें दिन पुलिस ने तीनों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया. अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद अब तीनों को लखनऊ लाया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं