विज्ञापन

यूपी की सियासत के लिए बड़ा दिन, आज आजम खान से जेल में मिलेंगे अखिलेश, बदलेगी राज्य की सियासत?

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दावा किया कि मुस्लिम समाज समाजवादी पार्टी से नाराज है और आजम खान से मुलाकात के जरिए वोटर्स को प्रभावित करने की उनकी कोशिश सफल नहीं होगी. सपा को इसका विधानसभा चुनाव में अपेक्षित लाभ मिलने की संभावना नहीं है.

यूपी की सियासत के लिए बड़ा दिन, आज आजम खान से जेल में मिलेंगे अखिलेश, बदलेगी राज्य की सियासत?
रामपुर जेल में आज अखिलेश और आजम की मुलाकात.
फाइल फोटो
  • अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर जेल जाकर आजम खान से मुलाकात करेंगे
  • आजम खान की अनदेखी से मुस्लिम वोट बैंक नाराज है, जो सपा के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में चिंता का विषय है
  • मुलाकात के दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होने की संभावना है
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहा है, समाजवादी पार्टी पुराने रिश्तों को फिर से नया फ्लेवर देने में जुट गई है. जिन आजम खान को अखिलेश लंबे समय से भूले बैठे थे, उनसे आज मुलाकात करेंगे. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर जिला कारागार जाकर पार्टी के सीनियर नेता आजम खान से मुलाकात करेंगे. आजम परिवार की ओर से सपा नेतृत्व पर उपेक्षा के आरोपों के बीच 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश की आजम से ये मुलाकात राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है. इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की संभावना है. इस मुलाकात के लिए 45 मिनट का समय तय हुआ है.

रामपुर जेल में आजम खान से मिलेंगे अखिलेश

अखिलेश दोपहर 12 बजे रामपुर पहुंचेंगे और कारागार जाकर आजम खान से मिलेंगे. इसके बाद वह आजम के घर जाकर उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और अन्य सदस्यों से भी मुलाकात कर सकते हैं. ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. आजम खान का रामपुर समेत अन्य मुस्लिमों के बीच काफी दबदबा माना जाता है. आजम की अनदेखी करने की वजह से ये तबका सपा से नाराज माना जा रहा है. अब विधानसभा चुनाव भी नजदीक हैं, ऐसे में इस वोट बैंक के लिहाज से आजम से अखिलेश की मुलाकात के बड़े सियासी मायने हैं.

यूपी चुनाव से पहले आजम से मुलाकात क्यों?

समाजवादी पार्टी के लिए यूपी का मुस्लिम वोट काफी मायने रखता है. यह वोट कटकर कांग्रेस या एआईएमआईएम जैसे दूसरे दलों के पाले में न चला जाए ये डर अखिलेश के मन में भी जरूर होगा. हाल में असदुद्दीन ओवैसी की रामपुर में हुई रैली के बाद अखिलेश का दौरा अहम माना जा रहा है. मुस्लिम वोटर्स के बीच सपा के समर्थन को लेकर उठते सवालों के बीच अखिलेश आज आजम से मुलाकात करने वाले हैं. लेकिन मुस्लिम धर्मगुरुओं को शायद ये बात बिल्कुल भी रास नहीं आ रही है. तभी तो मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अखिलेश यादव के रामपुर दौरे को लेकर निशाना साधा है.

मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने की कोशिश

उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले आजम खान से मुलाकात के जरिए अखिलेश यादव मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समाज समाजवादी पार्टी से नाराज है. इस राजनीतिक कवायद का चुनाव में सपा को कोई खास फायदा नहीं मिलेगा. उन्होंने सवाल किया कि मुश्किल वक्त में अखिलेश यादव आजम के साथ मजबूती से क्यों नहीं खड़े हुए, जब कि आजम खान ने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. लेकिन उनके कठिन दौर में पार्टी नेतृत्व की भूमिका को लेकर सवाल उठते रहे हैं. अब चुनाव नजदीक आने पर अखिलेश यादव उनसे मुलाकात कर मुस्लिम समाज को राजनीतिक संदेश देना चाहते हैं.

उनका कहना है कि पहले आजम खान की बात का मुस्लिम वोटर्स पर प्रभाव माना जाता था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं. रामपुर के चुनावी नतीजों का हवाला देते हुए मौलाना ने कहा कि आजम खान के प्रभाव में कमी आई है और मुस्लिम वोटर्स अपने विवेक के आधार पर फैसला करते हैं.

'बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते'

मौलाना ने कहा कि रामपुर के लोगों और आजम खान के समर्थकों के बीच अखिलेश यादव के दौरे को लेकर नाराजगी है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोग इस दौरे को लेकर कह रहे हैं, 'बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते.' उन्होंने ये भी दावा किया कि मुस्लिम समाज समाजवादी पार्टी से नाराज है और आजम खान से मुलाकात के जरिए वोटर्स को प्रभावित करने की उनकी कोशिश सफल नहीं होगी. सपा को इसका विधानसभा चुनाव में अपेक्षित लाभ मिलने की संभावना नहीं है. बता दें कि 2 महीने पहले शिवपाल यादव भी राजपुर जाकर आजम और उनके बेटे से जेल में मिले थे.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-शिवा शर्मा केस पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘श्रद्धा और आस्था से खिलवाड़ कर रही बीजेपी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Politics, Akhilesh Yadav, Rampur Azam Khan, Rampur Jail, Muslim Voters
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com