विज्ञापन

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने सपा को भेजी 175 सीटों की लिस्ट, बंटवारे पर जल्द शुरू होगी बातचीत

UP Congress-SP alliance: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों को बंटवारे को लेकर जल्द बातचीत शुरू होगी. अखिलेश यादव तक को कांग्रेस पार्टी की तरफ से सीटों की जानकारी दी गई है.

यूपी चुनाव में कांग्रेस-सपा के गठबंधन के लिए जल्द बनेगी संयुक्त कमेटी (फाइल फोटो)
  • यूपी चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर चर्चा तेज हो गई है.
  • माना जा रहा है कि दोनों दलों के बीच जल्द ही संयुक्त कमेटी बनने वाली है.
  • इससे पहले कांग्रेस ने 175 सीटों की एक लिस्ट समाजवादी पार्टी को भेजी है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम में NDTV को बताया है कि समाजवादी पार्टी को लगभग आधी सीटों की सूची भेजी गई है. इससे पहले गुरुवार को रामपुर पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि लंबी सूची आई है. ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर औपचारिक चर्चा शुरू होगी. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस की तरफ से 175 सीटों की जानकारी सपा को भेजी गई है. चर्चा है कि कांग्रेस 125 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. 

कांग्रेस ने 175 सीटों की लिस्ट भेजी

यूपी में भले ही कांग्रेस और सपा के बीच औपचारिक गठबंधन का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कांग्रेस ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने उन सीटों की जानकारी जुटा चुके हैं, जहां से कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ने की तैयारी में है. 19 अक्टूबर को प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस के नेताओं के साथ सीटों को लेकर बैठक की थी. इसमें करीब 175 सीटों पर चर्चा हुई थी. बैठक में प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस नेताओं को निर्देश दिया था कि राहुल गांधी गठबंधन में कम से कम 125 सीटें चाहते हैं. बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद ही कांग्रेस ने 175 सीटों की जानकारी समाजवादी पार्टी को भेज दी थी. इस लिस्ट में सीटों को चार कैटेगरी में रखा गया है. पहली कैटेगरी वाली सीट पर कांग्रेस कोई समझौता नहीं चाहती है, वहीं दूसरी कैटेगिरी में फेरबदल के लिए बातचीत हो सकती है, जबकि तीसरी कैटेरगिरी में आखिरी फैसला पार्टियों के सीनियर नेता लेंगे. 

ये वीडियो भी देखिए

कांग्रेस-सपा में जल्द हो सकती है बैठक

सियासी गलियारों में चर्चा है कि जल्द ही दोनों दल सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए कमेटी गठित कर सकते हैं. यह कमेटी ही एक-एक सीट पर तैयारी करेगी. बताया जा रहा है कि कांग्रेस अमेठी, रायबरेली और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्रों में आने वाली सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. जबकि पार्टी हर जिले की कम से कम एक सीट पर अपना प्रत्याशी उतारना चाहती है. चर्चा यह भी है कि अगर सपा से बातचीत नहीं बन पाती है तो दूसरी पार्टियों के ऑप्शन भी खुले रखे जा सकते हैं. 

आजम खान से मिले थे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने भी रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा था कि कई सीटों को लेकर आजम खान से बातचीत हुई है. माना जा रहा है कि इस मुलाकात में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर भी चर्चा हुई है. अखिलेश ने खुद भी बताया कि वह एक सूची लेकर आजम खान के पास गए थे. 45 मिनट तक चली इस मुलाकात में गठबंधन को लेकर रणनीति बनाने पर जोर दिया गया है. आजम खान समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता हैं, जिन्हें चुनावी गठबंधन और पार्टी संगठन का अच्छा अनुभव माना जाता है. ऐसे में अखिलेश यादव ने उनसे भी राय मशवरा लिया है. 

दोनों दलों ने शुरू की तैयारियां 

भले ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में गठबंधन का ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन इस बार दोनों दलों ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. कांग्रेस भी एक्टिव है, जबकि सपा ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं. माना जा रहा है कि गठबंधन और सीटों से जुड़ा हुआ फैसला सपा से अखिलेश यादव और कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तरफ से ही लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ेंः ECI में आंतरिक कलह! संधू-जोशी ने कैबिनेट सचिव से की थी सीनियर अधिकारी की शिकायत, RTI में बड़ा खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Election, UP Election 2027 Alliance, UP Election Congress-SP Alliance, Up Election News, Up Election News 2027
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com