दिल्ली के नज़फगढ़ इलाके में दिनदहाड़े डबल मर्डर का मामला सामने आया है. इलाके के एक सैलून में शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोग घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस वारदात में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. सैलून में हुई फायरिंग का CCTV फुटेज भी सामने आया है. हमले के बाद हमलावर भाग गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
14 सेकेंड के CCTV फुटेज देखा जा सकता है कि 3 लोग सैलून के अंदर घुस आते है. वीडियो में एक व्यक्ति को सैलून में पड़ी सीट के कोने में जमीन पर बैठे देखा जा सकता है. इसी बीच में यलो हुडी में पहले एक हमलावर सैलून के अंदर के हिस्से में घुसता है. ब्लैक कलर के कपड़े में एक अन्य हमलावर दूसरी तरफ घुसने की कोशिश करता है. लेकिन वो अंदर नहीं घुस पाता. वो सीधे बाहर की तरफ चल देता है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
दिल्ली में शख्स ने 7 दिनों तक महिला से बलात्कार किया, प्रताड़ित किया, गर्म दाल भी डाली
वीडियो में देखा जा सकता है कि इतने में यलो हुडी पहना हमलावर कोने में बैठे व्यक्ति के सिर से पिस्तौल सटा कर उसे गोली मार देता है. गोली मारने से पहले व्यक्ति उससे हाथ जोड़कर उसे छोड़ने की गुजारिश करता भी दिख रहा है. इसी दौरान पीछे से एक महिला भी निकलती हुई दिखाई देती है. गोली की घटना देख वो तुरंत अंदर चली जाती है. हमलावर फिर दूसरी गोली भी चला देता है.
आठवीं के छात्र ने पहली कक्षा के छात्र को तालाब में डुबो दिया ताकि स्कूल में छुट्टी हो जाए!
रिपोर्ट के मुताबिक, नज़फगढ़ थाने को घटना की सूचना एक पीसीआर कॉल से मिली थी. पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान सोनू और आशीष के रूप में हुई. दोनों की उम्र 30 के आसपास थी. दोनों को कस्टमर और स्टाफ के सामने कई गोलियां मारी गईं.
पुलिस को संदेह है कि मामला निजी दुश्मनी का है. हालांकि, पुलिस ने गैंगवार की संभावना से भी इनकार नहीं किया है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने तीन टीमें बनाई हैं. जांच जारी है.
फेसबुक लाइव चैट में शिवसेना (UBT) नेता के बेटे को मारी गोली, हमलावर ने खुद की भी ले ली जान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं