NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?

  • 23:49
  • प्रकाशित: अक्टूबर 23, 2026

भारत को वैश्विक रिसर्च और इनोवेशन हब बनाने के लिए वैज्ञानिक खोजों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीकों में निवेश कितना जरूरी है? NDTV World Summit 2026 में Anusandhan National Research Foundation (ANRF) के CEO शिवकुमार कल्याणरमन और IISc के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विशेषज्ञ प्रोफेसर दुर्व्वुरी सुब्रह्मण्यम ने भारत में रिसर्च के भविष्य पर चर्चा की। शिवकुमार कल्याणरमन ने बताया कि ANRF 100 से अधिक रिसर्च प्रोजेक्ट्स को समर्थन दे रहा है। चर्चा में रिसर्च फंडिंग, एडवांस्ड मटेरियल्स, AI और विश्वविद्यालयों व उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। जानिए, कैसे वैज्ञानिक शोध भारत की जरूरतों के समाधान विकसित करने और वैश्विक स्तर पर उपयोगी तकनीक बनाने में मदद कर सकता है। 

संबंधित वीडियो