दिल्ली में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है. 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस शो को अब दिल्ली पुलिस की अनुमति मिल गई है. इसके साथ ही शो रद्द होने की चर्चाओं पर भी विराम लग गया है.
सुरक्षा कारणों से उठा था विवाद
इस कॉन्सर्ट को लेकर पहले सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों के कारण अनुमति मिलने पर संशय बना हुआ था. बताया गया था कि सुरक्षा एजेंसियों से मिले कुछ इनपुट के बाद कार्यक्रम की मंजूरी को लेकर समीक्षा की जा रही है. इसी वजह से शो के रद्द होने की चर्चाएं तेज हो गई थीं.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
30 अक्टूबर को होगा आयोजन
दिलजीत दोसांझ का यह शो 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा. पहले कार्यक्रम की तारीख 1 नवंबर तय बताई जा रही थी लेकिन बाद में इसे बदलकर 30 अक्टूबर कर दिया गया था. अब अनुमति मिलने के बाद आयोजक और प्रशंसक दोनों राहत महसूस कर रहे हैं. बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है और शो को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं.
पहले सुरक्षा कारणों से किया गया था मना
इससे पहले Book My Show को लिखे एक पत्र में दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त के कार्यालय ने कहा, "30 अक्टूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 'दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर दिल्ली' (Diljit Dosanjh's Aura India Tour Delhi) के आयोजन के लिए आपके अनुरोध की हमारे कार्यालय द्वारा समीक्षा की गई है. सुरक्षा संबंधी खतरों के इनपुट और साथ ही चल रहे त्योहारी सीजन के कारण कानून-व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों और अन्य महत्वपूर्ण कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताओं को देखते हुए इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जा सकता है." जिसके बाद यह कॉन्सर्ट कैंसिल माना जा रहा था, लेकिन अब इसे परमिशन मिल गई है.
यह भी पढ़ें-
दिलजीत दोसांझ के शो के लिए दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होना था शो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं