विज्ञापन

कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर जाने से बचें... बंगला साहिब मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रास्तों पर डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में संभावित भीड़ और आयोजनों को देखते हुए एक नया ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है. ट्रैफिक एडवाइजरी में दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक के लिए निर्देश दिए गए हैं.

कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर जाने से बचें... बंगला साहिब मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रास्तों पर डायवर्जन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
IANS
  • दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी.
  • बंगला साहिब मार्च को लेकर जारी हुई एडवाइजरी.
  • दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे होगा डायवर्जन.

दिल्ली में शुक्रवार (23 अगस्त) को बंगला साहिब गुरुद्वारे से निर्वाचन आयोग तक मार्च निकालने की तैयारी है. ऐसे में  दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में संभावित भीड़ और आयोजनों को देखते हुए एक नया ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है. अगर आप शुक्रवार दोपहर के समय दिल्ली के सेंट्रल या दक्षिण हिस्से में सफर करने की सोच रहे हैं, तो ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर जान लें. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जाम से बचने और सुगम आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है.

बंगला साहिब से जंतर-मंतर तक मार्च होगा

ट्रैफिक एडवाइजरी में दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक के लिए निर्देश दिए गए हैं. इसके तहत दोपहर करीब 2:00 बजे भारी संख्या में लोगों के बंगला साहिब गुरुद्वारे से जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की संभावना है. बंगला साहिब गुरुद्वारा, कनॉट प्लेस, संसद स्ट्रीट और जंतर-मंतर के आसपास के रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम और देरी का सामना करना पड़ सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं, आस्था कुंज पार्क और नेहरू प्लेस से उससे जुड़े आसपास के मार्ग पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम के चलते यातायात प्रभावित रहने की आशंका है.

यात्रियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

अगर बहुत जरूरी न हो, तो दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच बंगला साहिब गुरुद्वारा, कनॉट प्लेस, संसद स्ट्रीट, जंतर-मंतर, आस्था कुंज पार्क और नेहरू प्लेस की तरफ जाने से बचें
अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और गंतव्य तक समय पर पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से बाहर निकलें. वहीं जाम और भीड़-भाड़ से बचने के लिए यथासंभव वैकल्पिक और दूसरे रास्तों का चयन करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police Traffic Advisory, Delhi Traffic Advisory, Delhi Protest, Delhi News, Delhi Police Traffic Advisory News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com