शशि थरूर ने बताया कि कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों है? इस सवाल के जवाब में शशि थरूर ने कहा, "1977 को देखिए, जब (नरेंद्र) मोदी अक्सर इमरजेंसी और उसे खत्म किए जाने के बारे में बात करते थे. वह कैसे खत्म हुई थी? विपक्ष के जरिए, जिसमें RSS और BJP के साथियों ने समाजवादियों, वामपंथियों और वाम विचारधारा वाले लोगों के साथ हाथ मिला लिया था. इमरजेंसी लगाने वाली सरकार को हराने के लिए वे सब एकजुट हो गए थे." उन्होंने आगे कहा, "यह भारत के हालिया राजनीतिक इतिहास की बात है, जो महज आधी सदी पहले की है. हम उन पार्टियों के साथ मिलकर काम क्यों नहीं कर सकते जिनसे हमारे मतभेद हैं? आर्थिक मुद्दों पर हमारी और वामपंथियों की राय अलग है. केरल की राजनीति पर भी हम उनसे सहमत नहीं हैं, लेकिन दिल्ली में अपनाए जा रहे कुछ अलोकतांत्रिक तरीकों के मामले में हम वामपंथियों से सहमत हैं- और हमारा मानना है कि इन तरीकों का विरोध किया जाना चाहिए. हम मिलकर इनका विरोध कर रहे हैं."