दिल्ली में एक शख्स ने एक लड़की के साथ 7 दिन तक कथित तौर पर बलात्कार किया है. पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा है कि शख्स, लड़की का दोस्त था. उसे लगातार प्रताड़ित किया और शरीर पर गर्म दाल फेंककर उसे लहूलुहान भी कर दिया. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 2 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, शख्स की पहचान 28 वर्षीय पारस के रूप में हुई है.
पुलिस ने कहा कि महिला दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय में शख्स के साथ लगभग एक महीने से रह रही थी. 30 जनवरी को यह मामला तब प्रकाश में आया जब पीसीआर कॉल से पुलिस को जानकारी मिली की एक पति अपनी पत्नी की पीट रहा है. पुलिस ने जानकारी दी कि महिला को घर से बाहर निकाला गया और उसे एम्स में भर्ती कराया गया. पुलिस ने जानकारी दी कि महिला के शरीर पर 20 जगह चोट देखने को मिली. एम्स से अभी महिला को छुट्टी मिली है.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
क्या है पूरा मामला
आरोपी का नाम पारस है. पीड़िता पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी पारस ने कॉल कर महिला को दिल्ली बुलाया था. नौकरी का झांसा देकर उसे कमरे में रखा और उसका शोषण किया.
इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए. लड़की ने 30 जनवरी को आरोपी पारस से शादी की बात कही तो वो नाराज़ हो गया और उसने पीड़िता पर सरिये से हमला कर दिया और गर्म दाल डालकर उसे लहूलुहान कर दिया.
पीड़िता ने आरोपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरिया से मारने के बाद आरोपी ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया. बाद में पुलिस ने लड़की का रेस्क्यू करवाया.
इसे भी पढ़ें- गोवा : किराए के मकान से 77 साल के बुजुर्ग का शव बरामद, लूट और हत्या का मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं