मुंबई में उद्धव ठाकरे गुट (Uddhav Thackeray Faction) के नेता और पूर्व विधायक विनोद घोषालकर (Vinod Ghosalkar) के बेटे की हत्या कर दी गई. अभिषेक घोषालकर (Abhishek Ghosalkar)गुरुवार को फेसबुक लाइव चैट (Facebook live Chat) में चर्चा कर रहे थे. हमलावर ने इसी दौरान उनपर गोली चलाई. आरोपी ने अभिषेक पर गोली चलाने के बाद खुद को भी गोलियां मारी. दोनों की मौके पर मौत हो गई है. पुलिस ने लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
मृतक आरोपी की पहचान मौरिस नोरोन्हा के रूप में हुई. वह मॉरिस भाई के नाम से जाना जाता था. बताया जा रहा है कि हमला मॉरिस के ऑफिस में हुआ. मॉरिस ने ही अभिषेक घोषालकर को अपने ऑफिस में फेसबुक लाइव चैट पर चर्चा के लिए बुलाया था.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
हाल ही में हुआ था दोनों का समझौता
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ दिनों से अनबन चल रही थी. हालांकि, कुछ असहमति के बाद हाल ही में उनका समझौता हुआ था. शुक्रवार को मॉरिस ने अभिषेक घोषालकर को अपने ऑफिस के एक इवेंट पर बुलाया था. इस इवेंट फेसबुक लाइव चैट के जरिए वेबकास्ट किया जा रहा था. इसी दौरान मॉरिस ने अभिषेक को मारी मार दी और खुद की भी जान ले ली. मॉरिस के गोली मारने की वजह अभी साफ नहीं है.
हम कितने दिन सहन करें- आदित्य ठाकरे
अभिषेक घोषालकर की हत्या पर उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का बयान आया है. आदित्य ठाकरे ने कहा, "अभी मुझे जानकारी मिली है. अभिषेक घोषालक पर गोलियां चली हैं. यही मुद्दा है. हम कितने दिन सहन करें. इससे महाराष्ट्र तो बदनाम हो ही रहा है, लोगों में भी डर भी दिख रहा है. ऐसे हालात बन गए हैं कि इंडस्ट्रीज के लोग यहां आने से बचते हैं."
ये भी पढ़ें:-
अदालत का फ़ैसला: नाबालिग बेटी से बलात्कार के लिए पिता को अदालत ने दी 123 साल की सज़ा
आठवीं के छात्र ने पहली कक्षा के छात्र को तालाब में डुबो दिया ताकि स्कूल में छुट्टी हो जाए!
VIDEO: दिल्ली में झपटमार को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी ने उससे अपनी जेब कटवाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं