विज्ञापन

अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम की धमकी, कई स्कूल भी निशाने पर, मुंबई की मेयर को मिला मेल

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन और मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुंबई में हड़कंप मच गया है. मुंबई के कई स्कूलों को भी धमकी भरे मेल मिले हैं.

अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम की धमकी, कई स्कूल भी निशाने पर, मुंबई की मेयर को मिला मेल
अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम की धमकी मिली है.
NDTV
  • बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में कार पर जानलेवा फायरिंग का हमला हुआ था.
  • अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को बम धमकी भरे ईमेल के जरिए जान से मारने की चेतावनी मिली है.
  • धमकी वाले मेल में 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार और सिख विरोधी दंगों का बदला लेने की बात कही गई है.
मुंबई/नई दिल्ली:

कुछ दिनों पहले बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमला हुआ. उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. टाइगर पर हुए हमले से बॉलीवुड इंड्रस्टी में खौफ का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. इस बीच अब बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन और मशहूर पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. बच्चन और दोसांझ की धमकी से जुड़ा मेल मुंबई की मेयर रितू तावड़े को मिला है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

अमिताभ के बंगले जलसे पर हमले की चेतावनी

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई मेयर रितु तावड़े को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में अमिताभ बच्चन का जिक्र है. ईमेल में उनके 'जलसा' बंगले पर बम हमले की धमकी दी गई है. भेजने वाले का दावा है कि यह हमला 1984 के 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' का बदला होगा. धमकी में कहा गया है कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कभी भी बंगले को निशाना बनाया जा सकता है. इसी ईमेल में गायक दिलजीत दोसांझ को भी धमकी दी गई है.

धमकी भले मेल में सिख विरोधी दंगे का जिक्र

ईमेल भेजने वाले ने खालिस्तान-समर्थक नारों का इस्तेमाल किया और 1984 के सिख-विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि ये हमले उन लोगों के खिलाफ बदला लेने के लिए किए जा रहे हैं, जिन पर सिख समुदाय को निशाना बनाने का आरोप है. ईमेल भेजने वाले की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, और ये धमकियां फिलहाल केवल ईमेल में लगाए गए आरोप भर हैं.

मुंबई पुलिस ने मामले में कहा कि BMC कार्यालय को एक धमकी भरा ईमेल मिला था; जांच की गई है, लेकिन कोई भी संदिग्ध चीज़ नहीं मिली है. आगे की जांच जारी है. 

दिलजीत को निशाना बनाने की वजह

धमकी भले मेल में दिलजीत को निशाना बनाने के पीछे उनके द्वारा अमिताभ बच्चन के पैर छूने की घटना को कारण बताया गया है. मेल में लिखा है कि 27 नवंबर को दिलजीत को महालक्ष्मी रेस कोर्स में बम और आत्मघाती हमले में मारना है. जिसने सिखों की नस्लकुशी करने वाले बच्चन के पैर छुए.

दिल्ली के बाद मुंबई के कई स्कूलों को भी मिले धमकी भरे मेल

इधर शुक्रवार को दिल्ली के बाद मुंबई के दादर स्थित कई प्रमुख स्कूलों को भी धमकी भरे ईमेल मिले. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह दादर के करीब 4 स्कूलों को ये ईमेल प्राप्त हुए. जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस ने तुरंत स्कूलों की तलाशी ली. 

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. हालांकि, इन धमकी भरे ईमेल के कारण कुछ समय के लिए स्कूल परिसर में तनाव का माहौल रहा. पुलिस फिलहाल ईमेल भेजने वालों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है.

खबर अपडेट की जा रही है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Diljit Dosanjh, Diljit Dosanjh Threat, Mumbai Police, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com