कर्नाटक (Karnataka) में इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ बारिश (Heavy Rain) हो रही है. जिसके चलते अब तक 24 लोगों की जान बारिश की वजह से चली गई है. वहीं 5 लाख हेक्टेयर फसल का नुकसान हुआ है. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उन सभी लोगों को 1-1 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है, जिनका घर बारिश की वजह से तबाह हो गया. उत्तरी बेंगलुरु में इतनी बारिश हुई है कि बचाव के लिए एनडीआरएफ को बुलाना पड़ा. इस दौरान नाव और ट्रैक्टर के जरिए लोगों तक मदद पहुंचाई गई है.
बेंगलुरू, चेन्नई में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति, बचाव कार्य में लगानी पड़ीं नाव
उत्तरी बेंगलुरु के एयरपोर्ट रोड स्थित केंद्रीय विहार अपार्टमेंट के लोगों को बचाने के लिए नाव और ट्रैक्टर का इंतजाम करना पड़ा. यहां लगातार हो रही बारिश के कारण 4 से पांच फीट पानी जमा हो गया. यहां खड़ी सभी कारें तकरीबन डूब गई हैं. निवासियों की मानें तो रात से ही जलजमाव शुरू हो गया था. धीरे-धीरे काफी पानी जमा हो गया. बिजली भी नहीं है और पानी की सप्लाई भी बंद होने की वजह से लोगों के पास इस जगह को छोड़ने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
निवासी शिव प्रसाद ने बताया कि 154 मिमी के आसपास बारिश हुई है. काफी पानी भर गया है. यहां 600 के आसपास अपार्टमेंट्स हैं, जिनमें तकरीबन डेढ़ हजार के आसपास लोग रहते हैं.
मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद सोता रहा प्रशासन, बारिश में भीगा मंडी में रखा हजारों क्विंटल अनाज
जानकारी के अनुसार यह अपार्टमेंट लेक बेड पर बने हैं, जिसके चलते एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. बीबीएमपी कमिशनर गौरव गुप्ता ने बताया कि हम डॉक्युमेंट्स की जांच करवा रहे हैं कि यहां पर अपार्टमेंट कैसे बना दिए गए हैं. निचली जगह और नाले व झील के बफ़र जोन में घर बनेगा तो पानी तो भरेगा ही.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं