विज्ञापन

दिल्ली से चंडीगढ़ 2 घंटे में, अंबाला-मोहाली एक्सप्रेसवे बनकर तैयार, शिमला-मनाली तक मिलेगी तेज रफ्तार

अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा दिसंबर में खोल दिया जाएगा. अंबाला-मोहाली तक रूट खुलने से दिल्ली से चंडीगढ़, शिमला, मनाली तक रूट खुल जाएगा और पांच राज्यों के बीच हाईस्पीड कनेक्टिविटी का नया विकल्प मिलेगा.

दिल्ली से चंडीगढ़ 2 घंटे में, अंबाला-मोहाली एक्सप्रेसवे बनकर तैयार, शिमला-मनाली तक मिलेगी तेज रफ्तार
Ambala-Chandigarh Greenfield Expressway Route
Gemini Graphics
नई दिल्ली:

अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे ने रफ्तार पकड़ ली है और इसका मोहाली तक पहला हिस्सा 15 दिसंबर से शुरू होगा. यह एक्सप्रेसवे पूरा होने जाने से दिल्ली से चंडीगढ़ तक सफर सिर्फ 50 मिनट हो जाएगा. पंजाब और हरियाणा के बीच नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(NHAI) इस एक्सप्रेसवे के पहले पैकेज अंबाला-मोहाली 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को पूरा कर चुका है. छह लेन के सिग्नल फ्री एक्सप्रेसवे के बाद अंबाला से चंडीगढ़ के बीच यात्रा का समय 40-50 मिनट घटेगा. वाहनों को जीरकपुर और डेराबस्सी जैसे भारी ट्रैफिक वाले इलाकों से गुजरना नहीं पड़ेगा. वो बाईपास के जरिये शहर से बाहर ही बाहर निकल जाएंगे.ये एक्सप्रेसवे मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्टसे कनेक्टिविटी बढ़ाएगा. इस एक्सप्रेसवे का दूसरा पार्ट मोहाली आईटी सिटी से कुराली स्ट्रेच कर 31 किमी का है, जो वाहनों के लिए पहले ही खुल चुका है. अब पहला पैकेज खुलने से यह पूरा रूट जुड़ जाएगा.

  • 121 किमी लंबा अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
  • अंबाला-मोहाली का हिस्सा 15 दिसंबर को खुलेगा
  • 5 हजार करोड़ रुपये की लागत इस एक्सप्रेसवे की
  • दिल्ली-यूपी, पंजाब, हरियाणा से हिमाचल-जम्मू तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी

दिल्ली से अंबाला-मोहाली की कनेक्टिविटी

अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे दिल्ली से चंडीगढ़, अंबाला-मोहाली के बीच हाईस्पीड कनेक्टिविटी देती है.  अभी नेशनल हाईवे (NH-44) से दिल्ली, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र से होकर अंबाला पहुंचते हैं. अंबाला रिंग रोड से गाड़ियां नए अंबाला-मोहाली एक्सप्रेसवे पर चढ़कर बिना चंडीगढ़ में एंट्री लिए मोहाली, कुराली या खरड़ निकल जाएंगी. शामली-अंबाला सुपर कॉरिडोर दिसंबर तक बन जाएगा. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के जरिये अक्षरधाम, लोनार से यूपी के शामली में जलालपुर से भी रास्ता बनता है. 121 किमी का अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे भी बन रहा है, जो शामली से यूपी के गंगोह और फिर हरियाणा जिले के यमुनानगर, रादौर, साहा होते हुए अंबाला के सादलपुर तक जाएगा. अंबाला में ये सीधे अंबाला-मोहाली एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा. इससे दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर सिर्फ 2 से ढाई घंटे में पूरा होगा.

अंबाला-मोहाली एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी

अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे की अंबाला रिंग रोड और सादपुर से भी कनेक्टिविटी होगी, जो इसे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जोड़ेगी. वहीं दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे भी लिंक हाईवे और इकोनॉमिक कॉरिडोर से इस एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होता है. अंबाला-कोटपुतली एक्सप्रेसवे भी अंबाला के पास एक्सप्रेसवे राजस्थान और हरियाणा के अंदरूनी इलाकों को जोड़ने वाले अंबाला-कोटपुतली कॉरिडोर से कनेक्ट होता है.लुधियाना-अजमेर इकोनॉमिक कॉरिडोर से भी इसकी कनेक्टिविटी होती है. मोहाली-कुराली एक्सप्रेसवे रूट के जरिये यह कॉरिडोर आगे बड़े हाईवे से कनेक्ट होता है. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर नया अपडेट, दिसंबर में खुलेगा यह बड़ा हिस्सा, 139KM दूरी होगी कम

दिल्ली से शिमला-मनाली जाना आसान होगा

अंबाला-मोहाली-कुराली एक्सप्रेसवे चालू होते ही दिल्ली से यात्री या भारी वाहन पंजाब के इस नए कॉरिडोर का इस्तेमाल कर दिल्ली, उत्तर प्रदेश या आगे अन्य राज्यों तक बिना ट्रैफिक सिग्नल पा सकेंगी. दिल्ली से अंबाला और फिर इस एक्सप्रेसवे से खरड़-कुराली बाईपास होते हुए सीधे रोपड़ और कीरतपुर जा सकते हैं. वहां से मनाली और शिमला तक जाना आसान हो जाएगा. यह रूट दिल्ली से पंजाब के पठानकोट होते हुए सीधे जम्मू और श्रीनगर जाता है. रूपनगर के नजदीक फोरलेन हाईवे के जरिये यात्री अमृतसर, जालंधर के लिए मुड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली से सोहना-पलवल अब 30-40 मिनट में, DND-सोहना-फरीदाबाद एक्सप्रेसवे तैयार; कालिंदी कुंज-आश्रम का ट्रैफिक घटेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ambala-Chandigarh Greenfield Expressway, Ambala-Mohali Expressway, Delhi Chandigarh Route, Delhi Dehradun Expressway, Delhi Amritsar Katra Expressway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com