विज्ञापन

IND vs NZ 2nd T20I: भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन हुए चोटिल, दूसरे मुकाबले के लिए टीम से हुए बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है और ईशान किशन इस मुकाबले से पहले बाहर हो गए हैं.

IND vs NZ 2nd T20I: भारत को बड़ा झटका, ईशान  किशन हुए चोटिल, दूसरे मुकाबले के लिए टीम से हुए बाहर
ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच से बाहर

भारत-न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का टीम इंडिया ने जीत से आगाज किया. हालांकि, इस जीत को 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. विस्फोटक बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल होने के चलते दूसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम से बाहर हो गए हैं. शुक्रवार को बोर्ड ने इसकी पुष्टी की है.

बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया,"ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हो गए हैं. उन्हें सीरीज के पहले T20I के दौरान दाहिने पैर में 'लो ग्रेड एडक्टर स्ट्रेन' (मांसपेशियों में खिंचाव) आ गया था. मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है."

ईशान के प्लेइंग इलेवन से बाहर होने पर वैभव सूर्यवंशी की टीम में एंट्री हो सकती है. इसके अलावा संजू सैमसन पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com