NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया

  • 21:19
  • प्रकाशित: अक्टूबर 23, 2026

NDTV World Summit 2026 में Microsoft में AI और साइबर सुरक्षा नीति के निदेशक निकोलस बट्स ने भारत पर बढ़ते साइबर हमलों को लेकर आगाह किया। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया का सातवां और एशिया का तीसरा सबसे ज्यादा निशाना बनने वाला देश है।

बट्स के मुताबिक, AI की मदद से साइबर अपराधी पहले से ज्यादा सक्षम हो रहे हैं। उन्होंने चीन से संचालित बताए गए रैनसमवेयर समूह Storm-3168 और EvilTokens जैसे साइबर खतरों का जिक्र करते हुए बताया कि AI आधारित अपराधों ने दुनियाभर में हजारों संगठनों को प्रभावित किया है।

क्या AI साइबर हमलों को और खतरनाक बना रहा है? भारत के लिए इन खतरों का क्या मतलब है? जानिए NDTV World Summit 2026 में निकोलस बट्स ने क्या कहा।

संबंधित वीडियो