मध्य प्रदेश में प्रशासन की लापरवाही से हजारों क्विंटन अनाज के बारिश में भीगने का मामला सामने आया है. प्रशासन मौसम विभाग के अलर्ट के बाद भी नहीं जागा. मामला छिंदवाड़ा का है, जहां लगातार मौसम के बदलाव को देखते हुए 2 दिन पहले ही मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया था. लेकिन इसके बावजूद छिंदवाड़ा मंडी प्रबंधन की आंखें नहीं खुली और मंडी परिसर में रखा हजारों क्विंटल अनाज बारिश में भीग गया.
कृषि उपज मंडी कुसमेली और कृषि उपज मंडी चांद में इस तरह की तस्वीरें सामने आई है, जिसने मंडी प्रबंधन की लापरवाही की पोल खोल दी. हजारों क्विंटल मक्का बारिश में भीगने की वजह से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. बाहर रखा हुआ कुछ अनाज किसानों का था, जबकि कुछ मंडी प्रबंधन ने खरीदा हुआ था. लेकिन समय रहते हुए मंडी प्रबंधन ने सतर्कता दिखाते हुए अनाज के उठाने का इंतजाम नहीं किया.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
राजनीति खत्म हो तो मुद्दों पर भी बात करें,ये तस्वीर छिंदवाड़ा की है जहां मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद मंडी प्रबंधन की आंखें नहीं खुली और मंडी प्रांगण में रखा हजारों क्विंटल अनाज बारिश में भीग गया @manishndtv @vinodkapri pic.twitter.com/7OENIbn1Al
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) November 22, 2021
MP: मजदूरी का पैसा मांगने पर मजदूर का हाथ काटा , तीन लोग गिरफ्तार
शेड में रखा व्यापारियों का अनाज
कुसमेली मंडी में शेड के नीचे व्यापारियों ने अपना अनाज रखा हुआ है, जिसकी वजह से किसानों को खुले में ही अनाज के ढेर लगाने पड़ रहे है. व्यापारियों को मंडी सचिव ने शेड से अनाज उठाने का नोटिस भी जारी किया है, लेकिन अभी तक शेड से अनाज नहीं उठाया गया है. ऐसे में किसानों को खुले में ही अपना अनाज रखना पड़ रहा है.
लखनऊ में किसान महापंचायत आज, MSP पर कानून और गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी अहम मुद्दा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं