विज्ञापन

केदारनाथ धाम में अगले 3 दिन बर्फबारी का अलर्ट, अब तक 17.84 लाख ने किए दर्शन, जानिए कब बंद होंगे कपाट

Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी से ठंड का असर बढ़ता जा रहा है. ठिठुरन बढ़ने के बाद भी भक्तों की संख्या यहां लगातार बढ़ती जा रही है. अब तक केदारनाथ में 17.84 लाख भक्तों ने दर्शन किए हैं.

केदारनाथ धाम में अगले 3 दिन बर्फबारी का अलर्ट, अब तक 17.84 लाख ने किए दर्शन, जानिए कब बंद होंगे कपाट
बर्फबारी के बीच जारी है केदारनाथ यात्रा, भक्तों में दिख रहा जोश (फोटो-NDTV)
  • उत्तराखंड मौसम विभाग ने केदारनाथ में अगले 3 दिनों तक बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.
  • इस बार 11 नवंबर को बाबा के कपाट बंद होने वाले हैं, लेकिन बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है.
  • अब तक 17.84 लाख से ज्यादा भक्तों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए हैं.

विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी है, बुधवार दोपहर बाद हुई बर्फबारी की वजह से ठंड का असर बढ़ गया है. उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज भी राज्य के 4 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिससे केदारनाथ में ठंड का असर और बढ़ने की प्रबल संभावना है. शाम के वक्त ठंड का असर सबसे ज्यादा हो रहा है. हालांकि  बर्फबारी के बीच धाम पहुंचे देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने जहां बर्फ की सफेद चादर से ढकी वादियों का आनंद ले रहे हैं. मौसम में आए बदलाव को देखते हुए प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से एहतियात बरतने और पूरी तैयारी के साथ यात्रा करने की अपील की है. लेकिन अच्छी बात यह है कि इस बार केदारनाथ में भक्तों की संख्या में इजाफा देखा गया. जबकि अभी बाबा के कपाट बंद होने में करीब 20 दिनों का समय है. 

17.84 लाख भक्तों ने किए दर्शन

बर्फबारी और गिरते तापमान के बावजूद श्री केदारनाथ धाम की यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है. इस साल अब तक 17 लाख 84 हजार 660 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं. धाम के कपाट 11 नवंबर 2026 को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे. कपाट बंद होने की तारीख पास आते ही यात्रा अंतिम चरण में पहुंच गई है, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी है. जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि बीते एक सप्ताह से मौसम अनुकूल रहने के कारण यात्रा व्यवस्थाएं सामान्य बनी हुई हैं. हेली सेवाओं का संचालन भी सुचारू रूप से किया जा रहा है. जिला प्रशासन का प्रयास है कि यात्रा के शेष दिनों में भी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे सुरक्षित और सुगम तरीके से बाबा के दर्शन कर सकें. 

केदारनाथ में अगले 2 दिन बर्फबारी का अलर्ट 

केदारनाथ में अगले 2 दिन बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ धाम में बर्फबारी के साथ तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. ऊंचाई वाले क्षेत्र में मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए श्रद्धालुओं को यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करनी चाहिए. उन्होंने यात्रियों से पर्याप्त गर्म कपड़े, जरूरी सामग्री और अपनी आवश्यकता के अनुसार दवाइयां साथ रखने की अपील की है. जिला प्रशासन का कहना है कि यात्रा के दौरान मौसम संबंधी परिस्थितियों को गंभीरता से लें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. विशेष रूप से ठंड से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

ये वीडियो भी देखिए. 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कपाट बंद होने तक यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. प्रशासन की तरफ से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि यात्रा के अंतिम दिनों में भी श्रद्धालु सुरक्षित रूप से बाबा केदार के दर्शन कर सकें.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में बढ़ी गुलाबी ठंड, राजस्थान-UP में 2 से 3 डिग्री गिरा तापमान; 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kedarnath Snowfall, Kedarnath Snowfall Update, Uttarakhand Weather, Uttarkashi Weather, Uttarakhand Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com