विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली-यूपी में ठंड और प्रदूषण, तमिलनाडु-केरल समेत 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट

कल का मौसम, 24 अक्टूबर 2026: IMD ने कल दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है.तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

कल का मौसम: दिल्ली-यूपी में ठंड और प्रदूषण, तमिलनाडु-केरल समेत 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
IANS
  • दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून के बाद ठंड बढ़ रही है और प्रदूषण स्तर तेजी से खराब हो रहा है
  • कल दिल्ली-एनसीआर में तापमान में मामूली वृद्धि होगी, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है
  • राजस्थान के बीकानेर संभाग में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है

Kal Ka Mausam 24 october 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम ने करवट ले ली है. उत्तर भारत में मॉनसून की विदाई हो चुकी है. अब ज्यादातर जगह आसमान साफ हो गया है. लेकिन साथ ही ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है. वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. मॉनसून इन राज्यों में जमकर बरस रहा है. इसके अलावा वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव हो रहा है, इसकी वजह से राजस्थान जैसे राज्यों में बारिश के आसार हैं. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 24 अक्टूबर 2026 के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है. कल देश के 6 राज्यों में बाारिश का अलर्ट है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रही ठंड, बारिश को लेकर क्या अपडेट?

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. मॉनसून की विदाई के बाद अब हल्की ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है. इसके साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिलेगा. एक ओर जहां तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, वहीं दूसरी ओर हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है. कल तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है.

हालांकि 26 अक्टूबर से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा. 26 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान गिरकर 17 डिग्री पर आ जाएगा. 27 और 28 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास बना रहेगा. मौसम में बदलाव के साथ-साथ एनसीआर की हवा जहरीली होती जा रही है. एक्यूआई कई इलाकों में लाल निशान के पार पहुंच चुका है. दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 260, आनंद विहार में 218, अशोक विहार में 193, आया नगर में 232, बवाना में 269, बुराड़ी क्रॉसिंग में 246 और कैंटोनमेंट एरिया में 159 दर्ज किया गया है. यदि ग्रेटर नोएडा की बात करें तो यहां की हवा सबसे ज्यादा जहरीली हो गई है. नॉलेज पार्क- III में एक्यूआई 337 और नॉलेज पार्क- V में एक्यूआई 376 तक पहुंच गया है, जो कि 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में आता है.

Latest and Breaking News on NDTV

उत्तर प्रदेश और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

यूपी और बिहार में भी मौसम बदल गया है. दोनों ही राज्यों में बारिश की गतिविधियां खत्म हो गई हैं. अब धीरे-धीरे तापमान में कमी आ रही है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार में कल बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. कल मौसम मुख्य रूप से शुष्क और सामान्य रहेगा.

राजस्थान में कई जिलों में हल्की बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जगह कल हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने के अनुसार कल पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और इस दौरान कई जगह हल्की बारिश हो सकती है. वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतः सूखा रहने की संभावना है.

बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, जिससे 28 अक्टूबर से पश्चिम बंगाल के तटीय और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर के तटीय जिलों के साथ-साथ पश्चिमी जिलों पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा में भारी बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में कल बारिश का अलर्ट

  • भारी बारिश: तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप
  • मध्यम बारिश: कर्नाटक और कर्नाटक
  • हल्की बारिश: आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
     

यह भी पढ़ें | कल का मौसम : दिल्ली-यूपी में बढ़ेगी ठिठुरन, राजस्थान-MP समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Weather Update, Weather Update Delhi, Weather Forecast, Delhi Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com