Tribal Parents in Odisha Sell Daughter for Survival: ओडिशा के भद्रक जिले के डोमाड़ी गांव में गरीबी की इंतहा देखने को मिली. जहां एक आदिवासी दंपति ने अपनी साढ़े चार साल की बेटी को 15 हजार रुपये में बालासोर के एक शख्स को बेच दिया. दंपति ने पहले 5 हजार रुपये एडवांस लिए, फिर रविवार 9 मई की सुबह 10 हजार लेकर बच्ची खरीददार को सौंप दी. बच्ची की मां का कहना है कि ‘खरीदार ने उनसे वादा किया है कि वह बड़ी होने पर बच्ची लौटा देगा'. इस घटना का झकझोर देने वाला एक पहलू ये भी है कि बेटी को बेचकर दंपति ने बच्चों के लिए खाना और जूते खरीदे थे. बेटी बेचने की खबर फैलने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दंपति के साथ मारपीट की और घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस और CWC आरोपी खरीदार की तलाश कर रही है.
दरअसल, यह झकझोर देने वाली घटना जिले के धामनगर इलाके की डोमाड़ी बस्ती के गुमुगड़ छक के पास सामने आई. रविवार 7 मई को दंपति ने बच्ची को खरीदार के हवाले किया, सोमवार को ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी तो हड़कंप मच गया. आदिवासी दंपति दिहाड़ी मजदूर हैं और 9 महीने से डोमाड़ी में रह रहे थे. उनके तीन बच्चे हैं, आमदनी इतनी कम है कि खाने के भी लाले थे.
पैसों से बच्चों के लिए खाना और जूते खरीदे
बेटी बेचने के आरोपी पिता ने बताया कि वह काम पर गया था, पीछे से पत्नी ने बालासोर के एक शख्स से बेटी का सौदा कर लिया. उसने कबूल किया कि बेटी को 15 हजार में बेचा था. खरीदार ने 5 हजार रुपये एडवांस दिए थे, रविवार सुबह बाकी 10 हजार देकर बच्ची को ले गया. बेटी की मां ने कहा- “खरीदार ने वादा किया है कि वह बड़ी होने पर बच्ची को लौटा देगा”. दंपति ने कहा कि बेटी बेचकर मिले कुछ पैसे बच्चों के लिए खाना और जूते खरीदने में खर्च हो गए, बाकी उसने अपने पड़ोसी के पास रख दिए.
"मेरा इंजीनियर पति गे, शादी के बाद संबंध नहीं बनाए तो हिडन कैमरे लगवाए, Video देख आंखें फटी रह गईं"
ग्रामीणों ने दंपति के साथ की मारपीट
बच्ची बेचने की बात फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया. सैकड़ों ग्रामीण दंपति के घर पर जमा हो गए और उनके साथ मारपीट कर दी. सूचना पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. धामनगर पुलिस, जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) और CWC भद्रक मामले की जांच कर बच्ची की तलाश में जुटी है.
कौन हैं सुरेंद दिलेर जो योगी सरकार में मंत्री बने? दादा-पिता सांसद रह चुके, अलीगढ़ में जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं