विज्ञापन

अमेरिका के शांति प्रस्ताव का ईरान ने जवाब भेजा, राष्ट्रपति ने संकेतों में बता दी बात

ईरानी संसद की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई का कहना है कि आज से तेहरान का संयम समाप्त हो गया है. प्रवक्ता की ये टिप्पणियां ईरानी सैन्य प्रवक्ता अकरमी निया द्वारा आज सुबह दी गई चेतावनी के बाद आईं, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों को लागू करने वाले किसी भी देश को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने में निश्चित रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा.

अमेरिका के शांति प्रस्ताव का ईरान ने जवाब भेजा, राष्ट्रपति ने संकेतों में बता दी बात
ईरान के राष्ट्रपति ने संकेत दिए हैं कि ईरान बातचीत तो करेगा पर झुकेगा नहीं.
  • ईरान ने अमेरिका के स्थायी शांति प्रस्ताव का जवाब पाकिस्तान के माध्यम से संयुक्त राज्य अमेरिका को भेज दिया है
  • ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि बातचीत का मतलब आत्मसमर्पण नहीं बल्कि राष्ट्रीय हितों की रक्षा है
  • ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने अमेरिकी जहाजों पर किसी भी आक्रमण का कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है

अमेरिका की तरफ से स्थायी शांति के लिए भेजी गई शर्तों पर ईरान ने आज जवाब दिया. ईरान ने कहा कि अमेरिका के प्रस्ताव का जवाब आज ही पाकिस्तान के माध्यम से संयुक्त राज्य अमेरिका को भेज दिया गया है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पहले कहा था कि समीक्षा और अंतिम संकलन पूरा होने के बाद अमेरिकी प्रस्तावों के संबंध में ईरान के विचार और सुझाव भेजे जाएंगे. प्रस्तावित योजना के अनुसार, इस चरण में वार्ता क्षेत्र में युद्ध की समाप्ति के मुद्दे पर केंद्रित होगी. 

ईरान के राष्ट्रपति ने क्या संकेत दिया

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने एक्स पर ट्वीट कर कहा, "हम कभी भी दुश्मन के सामने सिर नहीं झुकाएंगे, और अगर बातचीत या समझौता करने की बात उठती है, तो इसका मतलब आत्मसमर्पण या पीछे हटना नहीं है. बल्कि, हमारा लक्ष्य ईरानी राष्ट्र के अधिकारों को कायम रखना और दृढ़ शक्ति के साथ राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना है."

वहीं ईरानी संसद की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई का कहना है कि आज से तेहरान का संयम समाप्त हो गया है. उन्होंने भी एक्स पर लिखा, “हमारे जहाजों पर किसी भी प्रकार की आक्रामकता का ईरान द्वारा अमेरिकी जहाजों और ठिकानों के विरुद्ध कठोर और निर्णायक जवाब दिया जाएगा. अमेरिकियों के हित में समय तेजी से बीत रहा है; उनके लिए मूर्खतापूर्ण कार्य न करना और खुद को उस दलदल में और अधिक न धकेलना ही बेहतर है, जिसमें वे फंस चुके हैं. सबसे अच्छा रास्ता आत्मसमर्पण करना और रियायतें देना है. आपको नई क्षेत्रीय व्यवस्था के अनुरूप ढलना होगा.”

तसनीम समाचार एजेंसी के अनुसार, प्रवक्ता की ये टिप्पणियां ईरानी सैन्य प्रवक्ता अकरमी निया द्वारा आज सुबह दी गई चेतावनी के बाद आईं, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों को लागू करने वाले किसी भी देश को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने में निश्चित रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-

ऑपरेशन सिंदूर को याद कर पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने किए बड़े-बड़े दावे, भारत को दी धमकी

मोजतबा खामेनेई पर बड़ा दावा-सैन्य प्रमुख को अमेरिका के खिलाफ युद्ध पर दिए नए निर्देश

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बड़ी हलचल: पुतिन ने जेलेंस्की से मुलाकात के दिए संकेत, पहली बार 'तीसरे देश' में बैठक का रखा प्रस्ताव

हंता वायरस वाले जहाज को लेकर WHO ने दी बड़ी चेतावनी, स्पेन के तट पर उतर रहे यात्री

लेखक के बारे में
img
विजय शंकर पांडेय
चीफ सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Sent Reply To America Peace Proposal, Iran, Us Peace Proposal, Us Peace Proposal Iran Reply, Iran US Peace Deal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com