विज्ञापन

Thalapathy Vijay LIVE: शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थलापति विजय, सुपरस्टार के स्टाइलिश लुक पर भारी पड़ीं ट्रेडिशनल लुक में दोस्त तृषा कृष्णन

विजय थलापति का शपथ ग्रहण समारोह कुछ ही देर में शुरू होने वाला है, जिससे पहले विजय के अलावा उनकी दोस्त तृषा कृष्णन ट्रेडिशनल लुक में नजर आई हैं. 

Thalapathy Vijay LIVE: शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थलापति विजय, सुपरस्टार के स्टाइलिश लुक पर भारी पड़ीं ट्रेडिशनल लुक में दोस्त तृषा कृष्णन
थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं तृषा कृष्णन
नई दिल्ली:

साउथ के सुपरस्टार विजय थलापति अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय रविवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में होगा, जिसमें  राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 234 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत साबित करने वाले पत्र को जमा करने के बाद विजय को औपचारिक रूप से सरकार बनाने के लिए बुलाया. इसी बीच विजय की खास दोस्त और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अपने घर से निकलते हुए स्पॉट हुईं. वहीं उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होते हुए देखा गया है. 

तृषा कृष्णनन का वीडियो वायरल

एनआई द्वारा शेयर किए वीडियो में तृषा कृष्णन अपने रेजिडेंस से निकलते हुए नजर आ रही हैं. वहीं उन्हें ट्रेडिशनल साड़ी और बालों में गजरा लगाए गाड़ी में बैठते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और वह विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रही हैं. 

ये भी पढ़ें- Trisha Krishnan: क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने का था सपना, लेकिन किस्मत से बनीं टॉप एक्ट्रेस, आज एक फिल्म की करोड़ों लेती हैं फीस

विजय भी पहुंचे

तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ लेने के लिए विजय भी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पहुंचते हुए नजर आए. वहीं उन्होंने वाइट शर्ट के साथ ब्लैक सूट पहना हुआ है. 

तृषा कृष्णन के चेहरे पर दिखी खुशी

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचते ही विजय की दोस्त तृषा कृष्णन को लोगों से मिलते हुए देखा गया. जहां उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई. 

विजय और तृषा की दोस्ती

Latest and Breaking News on NDTV

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि विजय और तृषा कृष्णन की पुरानी दोस्ती है. दोनों ने कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. विजय और तृषा तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन स्क्रीन जोड़ियों में गिने जाते हैं. हालांकि एक दौर ऐसा भी आया जब करीब 15 साल तक दोनों किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए. बाद में दोनों ने फिर से एक फिल्म साइन की जो साल 2023 में रिलीज हुई. वहीं इसके बाद वह कुछ और फिल्मों में नजर आए. जबकि विजय और तृषा हाल ही में एक वेडिंग रिसेप्शन में एक साथ शामिल हुए थे, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था. 

पत्नी से 27 साल पुरानी शादी टूटने के कगार पर 

विजय ने पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने तलाक की अर्जी दायर कर दी थी. 27 साल पुरानी शादी में आई इस दरार ने पूरे तमिलनाडु को चौंका दिया. संगीता ने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप भी लगाया. उनका मानना है कि पिछले दो साल से वह रिश्ते को सुधारने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन सफलता नहीं मिली. दोनों की साल 1999 में शादी हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा. 

ये भी पढ़ें- Mother's Day: दीपिका पादुकोण बनेंगी दूसरे बच्चे की मां, मदर्स डे पर देखें जवान एक्ट्रेस के मदरहुड टाइमलाइन की 8 फोटो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com