HPBOSE 10th Result 2026 LIVE UPDATES: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. सुबह ठीक 11 बजे रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी कर दिया गया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एनडीटीवी पर भी रोल नंबर डालकर आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा एनडीटीवी का क्यूआर कोड स्कैन करके भी आप रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं. पिछले कई दिनों से हिमाचल बोर्ड के लाखों छात्र इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसके बाद अब आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो रहा है. इस बार रिजल्ट थोड़ा जल्दी जारी किया जा रहा है, इस रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग में सबसे पहले मिलेगी.
आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने का तरीका
- सबसे पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org या ndtv.in पर जाएं
- होमपेज पर 'Results' सेक्शन पर क्लिक करें
- '10th Regular Theory Examination 2026' के लिंक को चुनें
- अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट भी जरूर लें
वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?
रिजल्ट के वक्त भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, ऐसे में छात्र घबराएं नहीं और ndtv.in पर आकर अपना रिजल्ट चेक कर लें. इसके लिए उन्हें वेबसाइट के एजुकेशन पेज पर जाकर बोर्ड पेज पर जाना होगा. छात्र इस क्यूआर कोड को स्कैन करके भी सीधे बोर्ड पेज पर लैंड कर सकते हैं. इसके बाद सिर्फ रोल नंबर डालना होगा और रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा.
HP Board 10th Result 2026 Updates:
हिमाचल बोर्ड 10वीं टॉपर को मुख्यमंत्री ने दी बधाई
10वीं परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया गया है. कांगड़ा की अनमोल ने 700 में से 699 अंक प्राप्त कर टॉप किया है. मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु ने फोन पर अनमोल को बधाई दी है.
हिमाचल बोर्ड 10वीं टॉपर को मुख्यमंत्री ने दी बधाई
10वीं परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया गया है. कांगड़ा की अनमोल ने 700 में से 699 अंक प्राप्त कर टॉप किया है. मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु ने फोन पर अनमोल को बधाई दी है.
HP बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 LIVE: इतने छात्रों को घोषित किया गया कंपार्टमेंट
बोर्ड सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा में कुल 93,661 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 78,150 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 8,433 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट घोषित किया गया है.
HP बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 LIVE: 25 मई तक Revaluation और Re-examination कर सकते हैं अप्लाई
जो विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 25 मई 2026 तक पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति विषय 1000 रुपये तथा पुनर्निरीक्षण के लिए 800 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है.
HP बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 LIVE: चौथे और 5वें टॉपर्स कौन हैं
4th टॉपर
चौथे नंबर पर 696 अंकों के साथ चार छात्रों ने अपनी जगह बनाई है:
श्रुति: ध्रुव आदर्श विद्यालय, छियाछी (सोलन).
अस्मिता शर्मा: किड बड्स पब्लिक स्कूल, पांगा (बिझड़ी).
इशिता वालिया: भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल, बैजनाथ (कांगड़ा).
कनिश: भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल, बैजनाथ (कांगड़ा).
5th टॉपर
मंडी जिले की दीक्षा ने 695 अंक लेकर टॉप-5 में अपनी जगह बनाई है. बता दें कि दीक्षा सरस्वती विद्या मंदिर, हटगढ़ की छात्रा हैं.
HPBOSE 10th Result 2026 OUT: 10वीं में अनमोल ने हासिल किया 1st रैंक, टॉपर्स लिस्ट देखिए यहां
HP बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 LIVE: ऑफिशियल वेबसाइट पर आ रहा है Error
बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अभी भी एरर आ रहा है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन का यूज करें...
SMS
DigiLocker
UMANG ऐप


HP Board 10th Result 2026 OUT LIVE: 3 टॉपर हैं अश्विका शर्मा अलीशा ठाकुर, 697 अंक किए हासिल
तीसरा टॉपर हमीरपुर की अश्विका शर्मा और मंडी की अलीशा ठाकुर ने हासिल किया है. दोनों ने 697 अंक (99.57%) हासिल किए हैं. आपको बता दें कि अश्विका Neelam Public Sr. Sec School, Bihru की छात्रा हैं जबकि अलीशा ऑक्सफोर्ड स्कूल की स्टूडेंट हैं.
HP Board 10th Result 2026 OUT LIVE: सेकेंड टॉपर हैं अभिनव, रूहानी धिमान और पूर्णिमा, बस 1 नंबर से फर्स्ट से चूके
वहीं, दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से अभिनव, रूहानी और पूर्णिमा ने टॉप किया है. इन तीनों ने 698 अंक हासिल किए हैं. अभिनव और रोहिणी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां ऊना के छात्र हैं.जबकि पूर्णिमा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर की छात्रा हैं.
HP Board 10th Result 2026 OUT LIVE: पासिंग पर्सेंटेज रहा इतना
हिमाचल बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कुल 83.87 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं.
HP Board 10th Result 2026 LIVE: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, अनमोल ने किया टॉप
HPBOSE 10th Topper 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार भी लड़कियों ने बाजी अपने नाम कर ली है. अमनोल ने 700 में से मिले 699 अंक हासिल किया है. बता दें कि अनमोल एवीएम स्कूल पहड़ा की स्टूडेंट हैं और कांगड़ा की रहने वाली हैं. आपको बता दें कि बोर्ड चेयरमैन राजेश शर्मा ने अनमोल को बधाई देते हुए उनके अंकों की तारीफ की और उनसे फोन पर बात करने की भी इच्छी जताई.
HP Board 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट को लेकर हो सकती है धोखाधड़ी, बोर्ड ने दी चेतावनी
रिजल्ट जोरी होने को लेकर स्कैमर एक्टिव हो जाते हैं. ऐसे में बोर्ड ने चेतावनी दी है कि छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org, DigiLocker या UMANG ऐप पर ही भरोसा करें. किसी भी अनौपचारिक लिंक या व्हाट्सएप मैसेज पर क्लिक न करें, इससे आप किसी तरह की धोखाधड़ी में फंस सकते हैं.
HP Board 10th Result 2026 LIVE UPDATES: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की कितने छात्रों ने दिया है एग्जाम
इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा में 93,564 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं.
HPBOSE Himachal Pradesh 10 Result 2026 LIVE: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे करेगा जारी?
HPBOSE Himachal Pradesh 10 Result 2026 LIVE: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज 11 बजे धर्मशाला मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करेगा. जिसमें कुल पास प्रतिशत और टॉपर्स लिस्ट के साथ कई महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए जाएंगे.
HPBOSE Himachal Pradesh 10 Result 2026 LIVE: SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
रिजल्ट के लिए फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर 10वीं के लिए RESULTHB10 <रोल नंबर> लिखकर 56263 पर भेज दीजिए. कुछ मिनटों में आपका रिजल्ट इंबॉक्स में आ जाएगा.
Himachal Pradesh 10 Result 2026 LIVE: हिमाचल बोर्ड में मार्किंग कैसे होती है?
हिमाचल बोर्ड में A1 से E2 तक ग्रेड दिया जाता है. 91 से 100 नंबर पाने वालों को 'A1' ग्रेड जबकि 33 से 40 नंबर पाने वाले को 'D' ग्रेड मिलता है. 33% से कम लाने वाले छात्रों को 'E1' या 'E2' ग्रेड दिया जाता है, जिसका मतलब उन्हें इंप्रूवमेंट की जरूरत है.
Himachal Pradesh Board HPBOSE 10th Result 2026 Live: NDTV पर क्यूआर स्कैन करें, रिजल्ट हो जाएगा ओपन
एनडीटीवी पर क्यूआर कोड स्कैन करके करें रिजल्ट चेक

Himachal Pradesh Board HPBOSE 10th Result 2026 Live: डिजिलॉकर से ऐसे करें चेक रिजल्ट
डिजिलॉकर से एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने का तरीका
- सबसे पहले वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं
- इसके बाद अपने आधार कार्ड नंबर का उपयोग करके डिजिलॉकर के लिए साइन अप करिए
- अब अपने अकाउंट में साइन इन करिए.
- फिर आप HPBoSE लिंक पर जाइए
- अब आप यहां पर क्लास 10 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करिए
- इसके बाद अपना रोल नंबर भऱिए
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा
- इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लीजिए.
HPBOSE Himachal Pradesh 10 Result 2026 LIVE: पिछले साल कितने लोग हुए थे पास
हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पिछले साल 79.08 प्रतिशत था. जिसमें साइना ठाकुर ने टॉप किया था.
Himachal Pradesh 10 Result 2026 LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा?
एचपी बोर्ड 10वीं के स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, सब्जेक्ट लिस्ट, सब्जेक्ट वाइज नंबर, टोटल नंबर और ग्रेड जैसी डिटेल शामिल होंगी. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों अपनी डिजिटल मार्कशीट में इन सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें, ताकि कोई परेशानी न हो.
HPBOSE Himachal Pradesh 10 Result 2026 LIVE: रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा. साथ ही जिलेवार टॉपर्स के नाम भी जारी किए जाएंगे.
HPBOSE Himachal Pradesh 10 Result 2026 LIVE: 10वीं की मार्कशीट कहां मिलेगी?
हिमाचल प्रदेश 10वीं रिजल्ट घोषित होने के बाद प्रोविजनल मार्कशीट डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट digilocker.gov.in या hpbose.org से डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे.